फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Boat capsize in motihari river one dead body found search operation underway

बिहार में बड़ा हादसा: मोतिहारी में नाव पलटने से छह की मौत, 22 लोगों के डूबने की आशंका, तलाश जारी

Sun, 26 Sep 2021 11:57 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 26 Sep 2021 11:57 AM IST
सार

बिहार के मोतिहारी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया।सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए। अभी तक 6 शव निकाले जा चुके हैं। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Boat capsize in motihari river one dead body found search operation underway
नाव पलटी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ी खबर बिहार से आ रही है, मोतिहारी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए हैं। बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से 22 लोगों के डूबने की खबर है। अब तक 6 लोगों के शव निकाले गए हैं। नदी के घाट पर अफरा-तफरी का माहौल है,  बड़ी संख्या में लोग घाट पर मौजूद हैं ।  सूचना मिलने पर जिला प्रशासन पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद है। 

विज्ञापन


बाकी डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव पर ज्यादा सवारी बैठने से यह हादसा हुआ है। छोटी नाव पर 12 लोगों के बैठने की जगह थी उस पर 22 से ज्यादा लोग सवार हो गए, जिसकी वजह से नाव बीच नदी में डूब गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दो महीने पहले ही डुमरियाघाट थाना क्षेत्र स्थित सरोतर झील में नाव पलटने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस नाव पर एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। हालांकि, बाकी लोग नदी में तैरकर बाहर निकल आए थे, लेकिन बबूल सहनी पानी में बुरी तरह से फंस गया था, थोड़ी देर बाद उसका शव बाहर निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed