फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   blast in patna railway station

बम धमाकों से दहला गांधी मैदान, पांच मरे, 71 घायल

Sun, 27 Oct 2013 07:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 27 Oct 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
blast in patna railway station

पटना में आयोजित भाजपा की हुंकार रैली सिलसिलेवार बम धमाकों से थर्रा उठी। धमाको में अब तक पांच की मौत हो चुकी है, जबकि 71 घायल हैं।

विज्ञापन


बिहार में जदयू से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने गांधी मैदान में आज पहली रैली आयोजित की थी। पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी रैली मे मुख्य वक्ता थे।

पुलिस के मुताबिक, गांधी मैदान में मोदी के पहुंचने के चंद मिनट पहले एक के बाद एक छह धमाके हुए। एक धमाका पटना रेलवे स्टेशन पर एक टॉयलट में हुआ। स्टेशन रैली स्थल से दो किमी दूर है। सभी धमाके कम क्षमता के थे।

विज्ञापन


'मोदी के खौफ से कांग्रेस ने करवाए धमाके'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एक जिंदा बम बरामद भी किया। धमाके के बाद गांधी मैदान में भगदड़ की स्थिति बन गई।

प्रशासन ने फिलहाल धमाकों में 5 के मरने और 71 के घायल होने की पुष्टि की है। गृहमंत्रालय ने मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने के आदेश दिए हैं। 

डीजीपी ने कहा, अब तक पांच की मौत
राज्य के पुलिस महानिदेशक अभयानंद ने बताया कि बम धमाकों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि विस्फोट में गांधी मैदान के बाहरी हिस्से में चार और पटना जंक्शन की प्लेटफार्म संख्या 10 पर शौचालय में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

अभयानंद के मुताबिक, धमाके में इस्तेमाल हुए बमों के केमिकल की जांच की जा रही है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला, पटना की टीम धमाके वाली जगहों से सभी नमूनों को इकट्ठा कर अपने साथ ले गई है।

जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस सुराग तलाशने में लगी है। हालांकि इस सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ भी की जा रही है।

घायलों का पीएमसीएच में भर्ती किया गया
धमाकों में घायल लोगों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती किया गया है। पीएमसीएच के उपाधीक्षक डा विमल कारक ने बताया कि विस्फोट में घायल हुए 71 लोगों को का इलाज वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है।


डा कारक ने बताया कि घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान विकास सिंह, मुन्ना श्रीवास्तव और राजनारायण सिंह के रूप में की गई है जबकि दो अन्य की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है।

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रस्तावित मुंगेर दौरे के अपने कार्यक्रम को रद्द कर अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed