फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP's new slogan for victory In Bihar

बिहार में जीत के लिए भाजपा ने तैयार किया सीक्रेट प्लान

Fri, 05 Jun 2015 05:26 PM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
BJP's new slogan for victory In Bihar

बिहार चुनावों के लिए कमर कस चुकी भाजपा ने अब यहां जीत के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा ने बिहार के लिए जय जय बिहार-भाजपा सरकार का नारा दे दिया है।

विज्ञापन


इस नारे के पीछे छिपा मकसद बिहार में लोगों के साथ खुद को जोड़ना और जीत की राह तय करना है। मंगलवार को इस संबंध में दिल्ली में हुई बैठक में चुनाव में जीत की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


हालांकि अभी इस नारे की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन इस पर मुहर लगना तय माना जा रहा है। बिहार चुनाव में भाजपा सहयोगी दलों को कुछ सीटें छोड़कर 180+ सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर बिहार में 40 में से 31 सीटों पर कब्जा जमाया था ऐसे में उसकी निगाहें इस सफलता को विधानसभा चुनावों में भी बरकरार रखने पर होगी।

भाजपा ने तय किया 180+ सीटों को जीतने का लक्ष्य

BJP's new slogan for victory In Bihar

इसकी बड़ी वजह ये भी है कि लोकसभा चुनावों में जिन प्रदेशों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था उसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने लगभग उन सभी राज्यों में अपनी सरकार बनाई है।

ऐसे में भाजपा किसी भी सूरत में बिहार को हल्के में छोड़ने के मूड में नहीं है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इसी संबंध में बिहार बीजेपी अध्यक्ष मंगल पांडे और महासचिव रामलाल की बैठक हुई थी।

बिहार चुनाव भाजपा के लिए इसलिए भी प्रतिष्ठा के प्रश्न बन गए हैं क्योंकि अगर इन चुनावों में पार्टी ने जीत दर्ज की तो वो दिल्‍ली चुनावों में खोई अपनी प्रतिष्ठा को दोबारा हासिल कर सकती है।

इसलिए भाजपा ने बिहार में जय जय बिहार-भाजपा सरकार जैसा लुभावना नारा दिया है। 'अबकी बार मोदी सरकार' जैसे नारे के चलते देश में भाजपा की लहर बनाने वाली पार्टी बिहार में भी कुछ ऐसे ही अपीलिंग नारे की तलाश में थी।

शरद यादव ने दिए गठबंधन के संकेत

BJP's new slogan for victory In Bihar

नया नारा तय होने के बाद पार्टी ने चुनावों में जी जान झोंकने की तैयारी कर ली है। आने वाले दिनों में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के बिहार दौरों की शुरूआत भी होने वाली है।

दूसरी ओर बिहार में भाजपा से मुकाबले के लिए कमर कसने में लगी सत्तारूढ़ जेडीयू ने जनता परिवार में विलय न होने की स्थिति में गठबंधन करके चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं।

जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने गुरुवार को इसकी घोषणा भी कर दी। उन्होंने साफ कहा कि अगर विलय नहीं हो पाता है तो जेडीयू राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनावी समर में उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed