फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP released list of star campaigners for Lok Sabha Election 2024, PM Modi, Amit Shah, Rajnath Singh

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी; इस भोजपुरी स्टार का नाम नहीं, जानें सब कुछ

Wed, 27 Mar 2024 12:41 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 27 Mar 2024 12:41 AM IST
सार

BJP Star Campaigner List Bihar : लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में भाजपा ने स्टार प्रचारक के नामों की घोषणा कर दिया है। पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी जैसे केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इसके साथ-साथ अन्य नाम भी हैं।

विज्ञापन
BJP released list of star campaigners for Lok Sabha Election 2024, PM Modi, Amit Shah, Rajnath Singh
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्टार प्रचारक सूची। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

BJP Bihar Lok Sabha Chunav : बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारी ने रफ़्तार पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ साथ अब स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 40 स्टार प्रचारकों के नाम हैं जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी जैसे केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इतना ही नहीं उन नामों में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी नाम शामिल है। भारतीय जनता पार्टी ने इनके अलावे दो प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव को भी बिहार स्टार प्रचारक सूची में शामिल किया गया है। 

प्रत्याशियों को भी मिली स्टार प्रचारकों में जगह
स्टार प्रचारक सूची में भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को भी स्टार प्रचारक में शामिल किया गया है। उन नामों में बेगूसराय के उम्मीदवार गिरिराज सिंह, उजियारपुर उम्मीदवार नित्यानंद राय, पश्चिम चंपारण उम्मीदवार संजय जायसवाल, बक्सर उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी आदि नाम शामिल हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भाजपा की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में आसनसोल लोकसभा से उम्मीदवार बनाए गए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। वहीं बक्सर से बेटिकट हुए सांसद अश्विनी चौबे को स्टार प्रचारक बनाया गया है। 

विज्ञापन


इनको भी रखा गया स्टार प्रचारक में
इसके साथ ही सैयद शाहनवाज हुसैन, सुशील कुमार मोदी, जैसे बिहार के वैसे भाजपा नेता भी शामिल हैं, जो कुछ दिन पहले तक किसी सदन के सदस्य थे, लेकिन अब वह वहां भी नहीं हैं या यूं कह लें कि अब वह कहीं नहीं हैं और कुछ भी नहीं हैं। इतना ही नहीं लोक सभा चुनाव में जिनका टिकट कट गया, वह भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं, जिसमें अश्विनी चौबे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री भी स्टार प्रचारक 
बिहार सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का नाम भी स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है। उनके अलावे अन्य मंत्रियों में मंगल पांडेय, नीरज बबलू, कृष्ण नंदन पासवान, रेणु देवी और जनक चमार को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसके अलावे अन्य कई नाम हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed