फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP MLA Neeraj Bablu gave a controversial statement, says Congress people like the law of Pakistan

Bihar politics: BJP विधायक नीरज बबलू ने दिया विवादित बयान, कहा-कांग्रेस के लोगों को पाकिस्तान का कानून पसंद है

Sat, 25 Mar 2023 05:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Mar 2023 05:51 PM IST
सार

बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने कहा कि हिंदुस्तान के कानून को नहीं मानना कांग्रेस की पुरानी आदत है। इनके नेता हिंदुस्तान के कानून को नहीं मानते। अपने हिसाब से काम करना चाहते हैं। इंदिरा गांधी के समय से ले लीजिए, इंदिरा गांधी की सदस्यता गई, सोनिया गांधी की सदस्यता गई और आज राहुल गांधी की भी सदस्यता चली गई।

विज्ञापन
BJP MLA Neeraj Bablu gave a controversial statement, says Congress people like the law of Pakistan
पूर्व वन पर्यावरण मंत्री व बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने को लेकर बिहार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को हिंदुस्तान का नहीं, बल्कि पाकिस्तान का कानून पसंद है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता आज सड़क पर छाती पीट रहे हैं। कांग्रेस ने आज तक क्या किया है, वह जनता देख रही है।

विज्ञापन


विधायक नीरज बबलू ने कहा कि हिंदुस्तान के कानून को नहीं मानना कांग्रेस की पुरानी आदत है। इनके नेता हिंदुस्तान के कानून को नहीं मानते। अपने हिसाब से काम करना चाहते हैं। इंदिरा गांधी के समय से ले लीजिए, इंदिरा गांधी की सदस्यता गई, सोनिया गांधी की सदस्यता गई और आज राहुल गांधी की भी सदस्यता चली गई। जो प्रधानमंत्री को चोर कहेगा क्या उसकी सदस्यता नहीं जाएगी। एक बार कोर्ट ने इनको माफ कर दिया, दूसरी बार इनकी सदस्यता गई।
विज्ञापन


विधायक ने आगे कहा कि इनको यहां का कानून पसंद नहीं है। अपने हिसाब से कानून को चलाना चाहते हैं। यहां के कानून को ठेंगे पर रखते हैं। इन लोगों को पाकिस्तान का कानून पसंद है। यही इनकी आदत है। इसलिए अभी छाती पीट रहे हैं। इनको हिंदुस्तान के कानून पर भरोसा ही नहीं है। कानून को मानते ही नहीं और कहते हैं कि सजा हो गई है। गलती करेंगे तो सजा को भोगना ही पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neeraj Bablu controversial statement
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed