फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP leader Samrat Chaudhary says Lalu ji left Bihar behind by 20 years and Nitish ji by 18 years

Bihar: बांका में BJP नेता सम्राट चौधरी बोले- लालू जी ने बिहार को 20 बरस और नीतीश जी ने 18 बरस पीछे छोड़ा

Wed, 10 May 2023 08:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 May 2023 08:07 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के घर-घर में शराब बिक रही है और मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, यह कैसी शराबबंदी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को हम लोगों ने पांच बार मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन बिहार नहीं बढ़ा। बिहार तभी बढ़ेगा जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होगी।

विज्ञापन
BJP leader Samrat Chaudhary says Lalu ji left Bihar behind by 20 years and Nitish ji by 18 years
बांका पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर बांका पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने यहां सबसे पहले मंदार स्थित लक्ष्मी नारायण की पूजा की। इसके बाद बौसी के राजवीर होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद सम्राट चौधरी ने अंग प्रदेश में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंग प्रदेश में लंबे समय से जनता भाजपा के नेतृत्व की सरकार चाहती है। देश में 2024 और 2025 में राज्य में भाजपा की सरकार बनाएं, तभी पूरे बिहार में  विकास और समृद्ध हो सकता है।

विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि हम लोग भारत को सोने की चिड़िया नहीं बनाना चाहते हैं। हम भारत को सोने का शेर बनाना चाहते हैं, क्योंकि सोने की चिड़िया को मुगल और अंग्रेज लूट कर ले गए। हम सोने का शेर बनाना चाहते हैं ताकि सामने आने से भी डरें।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के घर-घर में शराब बिक रही है और मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, यह कैसी शराबबंदी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को हम लोगों ने पांच बार मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन बिहार नहीं बढ़ा। बिहार तभी बढ़ेगा जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में आठ एयरपोर्ट हैं। बगल के पड़ोसी राज्य झारखंड में चार एयरपोर्ट हैं। लेकिन बिहार की दशा क्या है, सिर्फ हाल में ही उन्होंने दरभंगा में एयरपोर्ट बनाया। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जी ने बिहार को 20 बरस और नीतीश जी ने 18 बरस पीछे छोड़ दिया। इसलिए हम यहां बदलाव के लिए आए हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed