फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP leader RP Singh taunt on Congress leader Jairam Ramesh, says read Gita before opposing Gita Press

Gitapress Gorakhpur: जयराम रमेश को गीता पढ़ने की दी सलाह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- पुरस्कार जायज

Mon, 19 Jun 2023 04:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Jun 2023 04:08 PM IST
सार

भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि गीता प्रेस सिर्फ सनातम धर्म की किताबें भगवद् गीता, रामायण, रामचरितमानस और अन्य ग्रंथ ही नहीं छापती। बल्कि इस्लाम और उर्दू की किताबें भी छापती है। जयराम रमेश का गीता प्रेस को देखने का नजरिया गलत है। वे इसे किस चश्में से देखते हैं, ये वे जानें। साथ ही सिंह ने राजद पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
BJP leader RP Singh taunt on Congress leader Jairam Ramesh, says read Gita before opposing Gita Press
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ भाजपा नेता आरपी सिंह ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार देने की तुलना सावरकर और गोडसे को सम्मान देने के समान कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सिंह के पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और पंजाब के पूर्व विधायक रहे हैं। आरपी सिंह ने सोमवार को औरंगाबाद में प्रेसवार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता के इस बयान की भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को यह पता होना चाहिए कि गीता प्रेस कांग्रेस के बनने से पहले 1860 में स्थापित हुई है।

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि गीता प्रेस सिर्फ सनातम धर्म की किताबें भगवद् गीता, रामायण, रामचरितमानस और अन्य ग्रंथ ही नहीं छापती। बल्कि इस्लाम और उर्दू की किताबें भी छापती है। जयराम रमेश का गीता प्रेस को देखने का नजरिया गलत है। वे इसे किस चश्में से देखते हैं, ये वे जानें। लेकिन उनका नजरिया बेहद गलत है। उन्हें पता होना चाहिए कि गीता प्रेस का नाम जिस भगवद् गीता को छापने कारण गीता प्रेस है, वह गीता कोई मजहबी ग्रंथ नहीं है। यह ग्रंथ किसी मजहब का नहीं, बल्कि नीति का ग्रंथ है। इसके प्रति लोगों में अगाध सम्मान है।
विज्ञापन


आरपी सिंह ने कहा कि इनका काम सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करना है। इन्हें मोदी विरोध के लिए किसी न किसी बहाने से मतलब है। ये कभी राम का नाम लेकर मोदी का विरोध करते हैं, अब गीता का नाम लेकर मोदी का विरोध कर रहे हैं। इनके पूरे बयान का मकसद भाजपा और मोदी का विरोध करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि उनकी सलाह है कि जयराम रमेश गीता प्रेस से भगवद् गीता की एक प्रति मंगवाकर पढ़ लें। उनकी सारी भ्रांतियां दूर हो जाएंगी और अपने चश्में से देखने का उनका नजरिया भी बदल जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि गीता प्रेम सिखाती है, वे उस प्रेम को सीखें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तो यह पुरानी आदत है कि इसके लोग कभी खुद को हिंदूवादी कहने लगते हैं। कभी खुद को जनेउधारी ब्राह्मण बताते हैं। यह सब करते हुए कांग्रेस देश में हिंदू और हिंदुत्व के नाम पर वैमनस्य फैलाने का काम करती है। यही काम जयराम रमेश गीता प्रेस और भगवद् गीता का विरोध के बहाने कर रहे हैं।

सिंह ने राजद को निशाने पर लिया, कहा- हां मस्जिद में ही लिखी गई थी रामचरितमानस
राजद के कद्दावर नेता और विधायक रीतलाल यादव को भाजपा नेता सरदार आरपी सिंह ने आड़े हाथ लिया। सरदार सिंह ने रीतलाल यादव के बयान ‘मस्जिद में लिखी गई थी रामचरितमानस’ पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनकी सोच मुस्लिम परस्त है। इस कारण वे ऐसा कह रहे हैं। उनका कहना भी गलत नहीं है क्योंकि आक्रांता बाबर ने रामजन्मभूमि को तोड़कर मस्जिद बनाई थी, उस स्थान पर आज भव्य राम मंदिर बन रहा है। पर इनकी सोच को क्या कहे। इनकी सोच पर तरस इस कारण आ रहा है क्योंकि ये मुस्लिम परस्ती में रामजन्म भूमि को आज भी बाबरी मस्जिद ही मानते हैं। उनके इस मुस्लिम परस्त रवैये से तो यह बात सही लगती है कि रामरितमानस मस्जिद में ही लिखी गई थी।


सरदार आरपी सिंह ने कहा कि सच्चाई यह है कि हर सनातनी की नजर में वह स्थल जिसे तोड़कर बाबरी मस्जिद बनाई गई थी, वह स्थल सदियों से तब भी रामलला का मंदिर था और आज भी राम मंदिर है। उनका नजरिया राजनीति प्रेरित है, जबकि हमारा नजरिया साफ और स्पष्ट है। उनका विजन गंदा है और हमारा विजन क्रिस्टल क्लियर है। हम यह भी स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि उनके विजन को कोई भी सनातनी न मानने और न ही स्वीकार करने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed