फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020 News: BJP Leader Dr Usha Vidyarthi Joined LJP in presence of Chirag Paswan

Bihar Vidhan Sabha Election 2020: भाजपा को दूसरा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष के बाद पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी लोजपा में शामिल

Wed, 07 Oct 2020 12:35 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 07 Oct 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020 News: BJP Leader Dr Usha Vidyarthi Joined LJP in presence of Chirag Paswan
पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी लोजपा में शामिल - फोटो : ANI

भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ उषा विद्यार्थी ने लोजपा का हाथ थाम लिया है। बुधवार को लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह भाजपा के लिए किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि कल ही पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने भी लोजपा का हाथ थामा। 

विज्ञापन


उषा विद्यार्थी पटना के पालीगंज विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। इसके अलावा वह बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य भी हैं। ऐसे में लोजपा में शामिल होने के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि उषा को एक बार फिर पालीगंज से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

 

लोजपा में शामिल होने के बाद उषा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लिए गए चिराग के स्टैंड से खासा प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को आगे ले जाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने होंगे। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट एक विचार है। 

बताया गया है कि उषा को शामिल कराने के पीछे चिराग का ही हाथ है, उन्होंने पार्टी नेताओं से उषा को लोजपा में शामिल कराने की चर्चा की थी। दो महीने पहले उषा ने कहा था कि पालीगंज सीट भाजपा की परंपरागत सीट है। यदि सीट परिवर्तित होती है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। 



बता दें कि उषा विद्यार्थी ने एमए, पीएचडी और एलएलबी किया हुआ है। उन्होंने 1992 में राजनीति में प्रवेश किया था। उषा पिछले 28 वर्षों से भाजपा में जुड़ी थीं। वह भाजपा संगठन में काम करते हुए विभिन्न पदों पर रह चुकी हैं। उषा प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता के पद पर भी रह चुकी हैं।

इससे पहले, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लोजपा में शामिल हो गए। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसी के साथ लोजपा ने राजेंद्र सिंह को दिनारा सीट से अपना उम्मीदवार भी बना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed