फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Birth of a baby surrounded by a sheet on the Muz platform: pregnant woman had labor pain in the train

प्लेटफॉर्म पर चादर से घेर बच्ची का जन्म: लुधियाना से कटिहार जा रही गर्भवती को ट्रेन में हुआ था लेबर पेन

Mon, 12 Dec 2022 09:54 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 12 Dec 2022 09:54 PM IST
सार

लुधियाना से अररिया सपरिवार आ रही गर्भवती महिला को आम्रपाली एक्सप्रेस में लेबर पेन हुआ तो मुजफ्फरपुर में उतारा गया। महिला को एक काउंटर के पास लिटाया गया और फिर चादर से घेरकर  डिलिवरी हुई।   

विज्ञापन
Birth of a baby surrounded by a sheet on the Muz platform: pregnant woman had labor pain in the train
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बच्ची को दिया जन्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्मों में इस तरह का सीन दर्जनों बार दिखा है, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ऐसा पहली बार हुआ होगा कि चादर में घेरकर गर्भवती ने बच्ची को जन्म दिया। लुधियाना से अररिया सपरिवार आ रही गर्भवती महिला को आम्रपाली एक्सप्रेस में लेबर पेन हुआ तो मुजफ्फरपुर में उतारा गया। समय इतना कम था कि तत्काल महिला को एक काउंटर के पास लिटाया गया और फिर चादर से घेरकर डिलिवरी हुई।

विज्ञापन

रेलकर्मियों ने कंट्रोल को दी थी सूचना
महिला अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस से एस3 में यात्रा कर रही थीं। ट्रेन के भीतर ही लेबर पेन शुरू हो गया था। ट्रेन में मौजूद रेल कर्मियों ने इसकी सूचना पहले ही कंट्रोल को दे दी। कंट्रोल से टीटीआई प्रमोद कुमार सिंह को सूचना मिली। उन्होंने मामले की जानकारी रेलवे स्वास्थ्य केंद्र, आरपीएफ और जीआरपी को दी। इसी बीच ट्रेन मुजफ्फरपुर पहुंची। ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर आकर रुकी। आननफानन में महिला को बोगी से उतारा गया। लेबर पेन अधिक होने पर प्लेटफॉर्म पर ही शाल व चादर से घेरकर डिलिवरी हुई। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जन्म देने के बाद महिला को भी सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

साथी महिला यात्रियों ने भी की मदद
महिला अररिया की रहने वाली है। उनके दो बच्चे हैं। वह पति के साथ लुधियाना से कटिहार जा रही थीं। उन्होंने बताया कि हाजीपुर से ट्रेन खुलने के बाद ही उन्हें दर्द होने लगा। पति ने इसकी सूचना ट्रेन मे मौजूद रेलकर्मियों को दी। तुर्की के पास पेन अधिक होने लगा। इस दौरान ट्रेन में मौजूद महिला यात्रियों ने मदद करनी शुरू की। जैसे ही ट्रेन मुजफ्फरपुर पहुंची तो महिलाओं ने ही प्लेटफॉर्म पर उतारा। प्लेटफॉर्म पर बच्ची के जन्म से खुशी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed