फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bike of a young man returning from Garhi Dam in Jamui collided with tree, one person died, one injured

Bihar News: गरही डैम घूमकर लौट रहे युवक की बाइक पेड़ से टकराई, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Wed, 12 Jul 2023 03:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Jul 2023 03:55 PM IST
सार

Bihar Accident News: जमुई में गरही डैम से घूमकर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे युवक की बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Bike of a young man returning from Garhi Dam in Jamui collided with tree, one person died, one injured
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में गरही डैम से घूमकर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे युवक की बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार की रात जिले के खैरा-गरही मुख्य मार्ग के गिद्धेश्वर जंगल स्थित जखराज स्थान मंदिर के पास की है।

विज्ञापन


घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग निवासी मुरारी सिंह के बेटे राहुल कुमार (21) और घायल की पहचान नीमारंग निवासी अवध किशोर सिंह के बेटे करण कुमार (20) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर सवार होकर मंगलवार की शाम दो युवक घूमने के लिए गरही डैम गए थे और रात में अपने घर लौट रहे थे। तभी खैरा गरही मुख्य मार्ग के गिद्धेश्वर जखराज स्थान मंदिर के पास पहुंचते ही तीखा मोड़ होने के कारण तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी के बाद खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को पटना रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed