Bihar News : गोपालगंज में युवक की हत्या; अपनी ही शादी का कार्ड बांटने निकला था, अपराधियों ने गला रेता
जिस घर में 12 जुलाई को शहनाई बजने वाली थी, उस घर में अब मातम का माहौल कायम हो गया है। युवक की शादी 12 जुलाई को होने वाली थी। उससे पहले ही अपराधियों में चाकू से गला काटकर हत्या कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज में अपनी ही शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले एक युवक की अपराधियों ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद अपराधी नहर में शव को फेंककर फरार हो गये। घटना जिले के गोपालपुर थाने के डेरवा गांव की है। मृतक की पहचान गोपालपुर थाने के लाछपुर टोला तकियाबारी के निवासी गोरख साह के 30 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जतायी है। सोमवार की देर शाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। जिस युवक की हत्या हुई, उसकी शादी 12 जुलाई को होनेवाली थी।
बताया जा रहा है कि युवक अपनी शादी का कार्ड बांटने के लिए रविवार को अपने घर से निकला था। देर शाम तक वह अपने घर नहीं लौटा, तो परिवार के सदस्य अपने रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी लेते रहे। काफी खोजबीन करने के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला, मोबाइल बंद मिला, तो घबराये परिजनों ने सगे-संबंधियों के यहां खोजबीन शुरू कर दी। सोमवार की सुबह में पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। इधर, सोमवार को ही गोपालपुर थाने के योगीपुर-सोनीकपुर के पास डेरवा गांव के समीप किसानों ने नहर में शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान लाछपुर तकिया बारी के रवि कुमार के रूप में की।
हत्या करनेवाले अपराधियों की हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक हत्या के मामले में परिजनों की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दी जा रही है। सोमवार की देर शाम तक परिजनों की ओर से आवेदन नहीं दिया गया था। दाह-संस्कार कराने के बाद प्राथमिकी के लिए आवेदन देने की बात बतायी गयी। पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में हत्या किये जाने की आशंका जतायी है। गोपालपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेृतत्व में पुलिस टीम ने हत्या से जुड़े साक्ष्य को इकट्ठा कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
टेक्निकल सेल की टीम कर रही है जांच
हत्या को लेकर पुलिस की टेक्निकल सेल की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। मृतक किन-किन लोगों से वारदात के दिन बात किया और किन-किन लोगों का कॉल आया। लोकेशन कहां-कहां पर पहुंचा, इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस की टेक्निकल टीम जांच कर रही है। डेरवा नहर के पास शव मिला, तो वहां पर घटना के वक्त किन-किन लोगों का लोकेशन है, पुलिस इस बिंदु पर जांच हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।
पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदली
बता दें कि जिस घर में 12 जुलाई को शहनाई बजने वाली थी उस घर में अब मातम का माहौल कायम हो गया है। जिस युवक की शादी 12 जुलाई को होने वाली थी इस युवक की अपराधियों में चाकू से गला काटकर हत्या कर दी है। परिवार में मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों के चीत्कार से गांव में भी शोक का माहौल है।