फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Youth dies in road accident, brother's condition critical; Was returning after fishing from Kosi river

Bihar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई की हालत गंभीर; कोसी नदी से मछली पकड़ लौट रहा था, ट्रक ने मारी टक्कर

Sun, 10 Nov 2024 05:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 10 Nov 2024 05:35 PM IST
सार

हादसे के बाद त्रिवेणीगंज थाना के एसआई सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar: Youth dies in road accident, brother's condition critical; Was returning after fishing from Kosi river
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र  में रविवार की सुबह रहठा पुल के पास एनएच-327 ई पर तेज रफ्तार हाइवा (ट्रक) ने बाइक सवार दो युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में जख्मी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मृतक का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल है। उसे अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था
मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 13 स्थित लतौना निवासी तारो चौहान के 35 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार के रूप में हुई है। जबकि जख्मी की पहचान भरत चौहान के 28 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मृतक व जख्मी के परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां काफी देर तक चीख-पुकार मची रही। महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

   
हादसे में उमेश की मौत हो गई
बताया जा रहा है कि दोनों चचेरा भाई एक ही बाइक पर सवार होकर कोसी नदी के भीतर स्थित तिलावे से मछली पकड़ कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हुए हादसे में उमेश की मौत हो गई। जबकि सुनील की स्थिति काफी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, त्रिवेणीगंज थाना के एसआई सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed