फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Y+ grade security to Upendra Kushwaha, JDU national president said – has sat in BJP's lap

Bihar: उपेंद्र कुशवाहा को Y+ ग्रेड की सुरक्षा, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- BJP की गोद में जाकर बैठ गए हैं

Thu, 09 Mar 2023 07:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 09 Mar 2023 07:16 PM IST
सार

Bihar: हाल में ही JDU से अलग होकर अपनी नई पार्टी (राष्ट्रीय लोक जनता दल) बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को Y + ग्रेड की सिक्योरिटी उपलब्ध कराई गई है। कुशवाहा की सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार की ओर से उन्हें यह सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है। 

विज्ञापन
Bihar: Y+ grade security to Upendra Kushwaha, JDU national president said – has sat in BJP's lap
उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल में ही JDU से अलग होकर अपनी नई पार्टी (राष्ट्रीय लोक जनता दल) बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को Y + ग्रेड की सिक्योरिटी उपलब्ध कराई गई है। कुशवाहा की सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार की ओर से उन्हें यह सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है। सुरक्षा मिलने के बाद बिहार की सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन के नेता इस पर जमकर तंज कस रहे हैं।

विज्ञापन


विरासत बचाओ यात्रा पर निकले हैं कुशवाहा
दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों विरासत बचाओ यात्रा पर निकले हैं। इसी बीच IB ने  उनकी सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया। सूत्रों की मानें तो कुशवाहा पर हमले की आशंका थी। उनकी सुरक्षा को देखते हुए गृह मंत्रालय की ओर से Y + ग्रेड की सिक्योरिटी दी गई है। इससे पहले यह सिक्योरिटी बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी को भी यह सुरक्षा दी गई है। 
विज्ञापन


पहले दिल्ली जाकर वहां की कानून व्यवस्था देखें
वहीं इस मामले में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार यह तो देगी ही ना। 2015 में चुनाव लड़े थे क्या हाल हुआ था, सबको पता है। उपेंद्र कुशवाहा द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाने पर ललन सिंह ने कहा कि दिल्ली में BJP की सरकार है। वह पहले दिल्ली जाकर वहां की कानून व्यवस्था देखें। BJP वालों के गोद में जाकर बैठ गए हैं तो उन्हीं की बात बोलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed