फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Woman murdered before testifying in Begusarai; Granddaughter's killers accused of killing grandmother

Bihar News : गवाही देने से दो दिन पहले महिला को मार डाला, पोती के हत्यारों पर दादी को भी मारने का आरोप

Mon, 01 Jul 2024 09:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 01 Jul 2024 09:26 AM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि दो जुलाई को न्यायालय में वृद्ध महिला की गवाही थी और वह जब वकील से मिलने के लिए अपने दामाद के साथ बाइक से जा रही थी उसी वक्त सड़क पर ही वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Bihar: Woman murdered before testifying in Begusarai; Granddaughter's killers accused of killing grandmother
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय के चर्चित हत्याकांड के मुख्य गवाह यानी उसकी दादी की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि मुख्य गवाह होने की वजह से आरोपियों ने चलती बाइक पर रॉड से हमला कर वृद्ध की हत्या की है। और, उसे सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के एनएच 28 की है। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


रेप के बाद कर दी थी मासूम की हत्या
दरअसल, 24 जुलाई 2023 को बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा छोट खूंट में आठ साल की लड़की की निर्मम हत्या कर दी गई थी। अपराधियों उसका रेप किया फिर लाश को घर के बेसमेंट में दबा दिया था। परिजनों की शिकायत के बाद काफी जद्दोजहद के बाद बच्ची की लाश को बरामद किया गया था।  मामले में शिवम कुमार समेत पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। उसे वक्त यह घटना पूरी सुर्खियों में रही थी और देश के विभिन्न हिस्सों में इसकी काफी निंदा भी की गई थी।
विज्ञापन


दो जुलाई होने वाली थी गवाही
इस वारदात में मृत बच्ची की दादी मुख्य गवाह थी। परिजनों का आरोप है कि दो जुलाई को न्यायालय में वृद्ध महिला की गवाही थी और वह 30 जून को जब वकील से मिलने के लिए अपने दामाद के साथ बाइक से जा रही थी उसी वक्त सड़क पर ही वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया है कि जब वृद्ध महिला अपने दामाद के साथ जा रही थी तो घर से ही आरोपियों द्वारा उसका पीछा किया गया और सुनसान इलाका देखकर पीछे से लोहे के सरिया से उस पर हमला किया गया, इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस भी हैरान है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed