फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Woman killed in road accident in Patna, enraged people broke many vehicles including stage

Bihar: पटना में सड़क हादसे में महिला की मौत, भड़के लोगों ने मंच सहित कई वाहनों को भो तोड़ा

Mon, 27 Mar 2023 02:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यू ज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यू ज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 27 Mar 2023 02:11 PM IST
सार

पटना में साइकिल सवार पति-पत्नी को एक तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। मामला बेली रोड स्थित शेखपुरा मोड़ के पास की है। स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Bihar: Woman killed in road accident in Patna, enraged people broke many vehicles including stage
सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद भडके लोगों ने किया तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में साइकिल सवार पति-पत्नी को एक तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के बेली रोड स्थित शेखपुरा मोड़ के पास की है। मृतका सोनी देवी बताई जाती है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने धक्का मारने वाले वाहन को पैसे लेकर भगा दिया। इसी बात को लेकर स्थानीय लोग भड़क गये और वहां जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


मुआवजे को लेकर किया हंगामा
आक्रोशित लोगों ने महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने बेली रोड स्थित फ्लाईओवर के पिलर नंबर-88 के पास मुआवजे को लेकर जमकर हंगामा किया। इस बीच उन लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी किया। शास्त्री नगर थाना प्रभारी रामाशंकर सिंह ने बताया कि सोनी देवी के परिजनों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मंच पर किया तोड़फोड़
घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आगमन पर उनके स्वागत करने के लिए जो मंच बनाए गये थे उसे भी उस भीड़ ने तोड़फोड़ दिए। इतना ही नहीं उनके स्वागत में लगे बैनर-पोस्टर को भी लोगों ने फाड़ दिए। गुस्साई भीड़ ने वहां से गुजर रहे कई वाहनों में भी तोड़फोड़ किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर लगा वाहन भगाने का आरोप
लोगों की नाराजगी इस बात से भी थी कि इनका कहना था कि एक्सीडेंट होने के बाद उक्त बाहन पकड़ा गया था लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने पैसा लेकर उसे भगा दिया। इस संबंध में शास्त्री नगर थाना प्रभारी रामाशंकर सिंह ने बताया कि जिस वाहन से यह हादसा हुआ है, उसे भी जल्द ही चिन्हित कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों के द्वारा ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर जो आरोप लगाये जा रहे हैं, उसकी भी जांच शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed