फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Today: Heat wave alert in some areas of Bihar; Rain alert in some areas; Patna weather; heat

Bihar Weather Today : फिर पड़ेगी दो दिन पहले जैसी गर्मी? बिहार का मौसम कैसा रहा और रहेगा, जानें पूरी खबर

Sun, 02 Jun 2024 08:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Jun 2024 08:21 AM IST
सार

कटिहार, पूर्णिया समेत आसपास के कई भागों में झमाझम बारिश हुई। वहीं बेतिया, मधुबनी, कटिहार सहित कई जिलो में ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।

विज्ञापन
Bihar Weather Today: Heat wave alert in some areas of Bihar; Rain alert in some areas; Patna weather; heat
कई शहरों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई जिलों में शनिवार की देर रात हल्की से मध्यम स्तर की बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत है। कटिहार, पूर्णिया समेत आसपास के कई भागों में झमाझम बारिश हुई। वहीं बेतिया, मधुबनी, कटिहार सहित कई जिलो में ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पूर्व, उत्तर मध्य भागों के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन एवं तेज हवा जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण एवं उत्तर पश्चिमी भागों के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का यह मानना है कि राज्य के पश्चिमी एवं दक्षिण मध्य भागों के शेष जिला के एक दो स्थानों पर गर्म और आद्र दिन की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के सीतामढ़ी, शिवहर, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिले के कुछ भागों में रविवार को हल्के से मध्य स्तर की वर्षा के साथ तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही विभाग ने मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा जिला के कुछ भागों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे 35 लोग बीमार पड़ गए
पिछले 24 घंटे में भीषण गर्मी के कारण एक मतदानकर्मी की मौत हो गई। वहीं 35 लोग बीमार पड़ गए। इनमें मतदानकर्मी और पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं रोहतास में तीन मतदाताओं की मौत भीषण गर्मी के कारण हो र्ग। वहीं चुनावी ड्यूटी में तैनात 19 पुलिसकर्मी बीमार पड़ गए। जहानाबाद के मतदानकेंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी बीमार पड़ गए। नालंदा में भी दो मतदानकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई। भभुआ में भी भीषण गर्मी के कारण चार पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ी हो गई। बक्सर में दो पुलिसकर्मी और भोजपुर में तीन मतदान कर्मी लू लगने से बीमार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में लू का अलर्ट
सूबे के दक्षिण भाग बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में मौसम का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। वहीं उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व के भागों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना व्यक्त की है। शनिवार को राज्य के औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान किशनगंज में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में बिहार के 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। अभी भी इस क्षेत्र में दक्षिण पूर्वी हवा चल रही है। उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के पश्चिमी बांग्लादेश तक टंप रेखा पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बांग्लादेश तक बनी हुई है। यह समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। इस कारण अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर मध्य एवं पूर्वी भागो में गरज चमक तेज हवा के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। बिहार के दक्षिण भागों में खासकर गया, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास में लू का अलर्ट जारी किया गया है। 


जानिए, कहां कितनी गर्मी पड़ी
पटना 36.7, गया 42.2, भागलपुर 33.6, पूर्णिया 32.6, वाल्मीकिनगर 36.6, मुजफ्फरपुर 33.0, छपरा 38.7, दरभंगा 34.0, सुपौल 32.7, फारबिसगंज 34.2, मोतिहारी 35.6, शेखपुरा 37.6, गोपालगंज 38.2, जमुई 35.7, बक्सर 42.2, भोजपुर 40.3 ,समस्तीपुर 33.0, वैशाली 36.3, बेगूसराय 32.2, खगड़िया 32.9, बांका 34.0, कटिहार 31.5, नवादा 37.0, हरनौत 39.3, अररिया 32.2, जीरादेई 37.8, पूसा 33.0, किशनगंज 32.0,बिक्रमगंज 41.5 और मुंगेर 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed