फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: There will be no respite from severe cold; Cold day alert in many districts including Patna

Bihar Weather : अगले चार दिन तक भीषण ठंड से नहीं मिलेगी हालत, पटना समेत यह जिले रेड जोन में; सावधान रहें

Thu, 25 Jan 2024 10:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 25 Jan 2024 10:14 AM IST
सार

कोहरे का असर ट्रेनों और हवाई जहाज पर पड़ा है। दिल्ली से चलने वाली अधिकांश ट्रेनें घंटे लेट से चल रही है कमोबेश यही स्थिति फ्लाइट उड़ानों की भी है।

विज्ञापन
Bihar Weather: There will be no respite from severe cold; Cold day alert in many districts including Patna
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना समेत कई जिलों में शीत दिवस की स्थिति है। आने वाले चार दिनों तक बिहार में ठंड से कोई राहत नहीं मिलने जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। ठंड और घने कोहरे का असर रेल सेवा से लेकर विमान सेवा सहित परिवहन के सभी सेवाओं को यह पूरी तरह प्रभावित कर रहा है। 12 जनवरी से कमोबेश शुरू हुए कड़ाके की ठंड लगातार बिहार के लगभग सभी जिलों में जारी है और मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक ठंड से किसी तरह की राहत नहीं मिलने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


28 जनवरी तक के लिए कोल्ड वेव का अलर्ट
पटना, गया, दरभंगा, शेखपुरा, जमुई, समस्तीपुर, नवादा, बक्सर और सीवन में अत्यधिक ठंड की स्थिति के कारण रेड जोन में रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, निचले क्षोभमंडल में बर्फीली पश्चिमी एवं उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह पिछले 12 जनवरी से जारी है। इसलिए इतनी ठंड पड़ रही है। यह स्थिति 29 जनवरी तक बनी रहेगी। 28 जनवरी तक के लिए कोल्ड वेव को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य नें घने कोहरे का अलर्ट, तीन फ्लाइट रद्द
मौसम विभाग ने राज्य नें घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बिहार के अधिकांश जिलों में बुधवार को काफी घना कोहरा छाया रहा। इसका असर सड़क पर चलने वाले दो पहिया से लेकर बड़े वाहनों तक देखा गया। कोहरे का असर यह रहा की वाहनों को अपनी हेडलाइट जलाकर गति की रफ्तार कम करनी पड़ी। गाड़ियां सड़कों पर सुबह और देर रात तक रेंगती नजर आयी। कोहरे का असर ट्रेनों और हवाई जहाज पर पड़ा है। दिल्ली से चलने वाली अधिकांश ट्रेनें घंटे लेट से चल रही है कमोबेश यही स्थिति फ्लाइट उड़ानों की भी है। घने कोहरे के कारण पटना आने वाली तीन फ्लाइट कैंसिल कर दी गई और 10 फ्लाइट लेट हो गई। 

22 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज
पिछले 24 घंटे के दौरान गया जिला सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, औरंगाबाद रोहतास, बक्सर और कैमूर में घने स्तर के कोहरे के साथ ही शीत दिवस (कोल्ड डे) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम कनकनी रहेगी। पटना सहित 22 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं पटना समेत 25 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, फॉरबिसगंज, मोतिहारी में कोल्ड डे जैसे हालात बनी हुई है। राज्य के 18 जिलों में शीतलहर का जन जीवन पर खासा असर पड़ा है। सीवान, शेखपुरा, गोपालगंज में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed