फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Severe heat in many districts including Patna, children looked troubled in school; Heat wave

Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में भीषण गर्मी, स्कूल में बच्चे भी परेशान दिखे; इन चार जिलों में लू का अलर्ट

Mon, 24 Jun 2024 10:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 24 Jun 2024 10:27 AM IST
सार

Patna Weather: लोगों ने शिक्षा विभाग से स्कूल टाइमिंग पर विचार करने की अपील की है। पटना के कई प्राइवेट स्कूल में दोपहर एक बजे छुट्टी होगी। उस समय धूप में नहीं निकलने की चेतावनी रहती है। 

विज्ञापन
Bihar Weather: Severe heat in many districts including Patna, children looked troubled in school; Heat wave
अपने बच्चे को गर्मी से बचाने के लिए दुपट्टे से बचाव कर लेकर जातीं महिला।

विस्तार

बिहार के कुछ जिला में बारिश के बाद तापमान में कमी आई तो लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन, फिर गर्मी बढ़ने लगी। इसी बीच आज से पटना समेत कई जिलों में स्कूल भी खोल दिए गए। बच्चे स्कूल तो पहुंच गए लेकिन झुलसाने वाली गर्मी से काफी परेशान दिखे। मौसम विभाग ने रोहतास, भोजपुर, भोजपुर और अरवल में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। पटना में भी तापमान 42 डिग्री तक जाने के आसार हैं।
विज्ञापन


पटना में उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हैं
गर्मी को देखते हुए लोगों ने शिक्षा विभाग से स्कूल टाइमिंग पर विचार करने की अपील की है। पटना के कई प्राइवेट स्कूल में दोपहर एक बजे छुट्टी होगी। उस समय धूप में नहीं निकलने की चेतावनी रहती है। ऐसे में बच्चे अगर तेज धूप में स्कूल से घर आएं तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है। लू का खतरा भी बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी पटना से सटे वैशाली में पड़ी। इसके अलावा बक्सर और इसके आसपास के जिलों में भी गर्मी से लोग परेशान रहे। पटना में उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। सोमवार सुबह से ही इतनी गर्मी पड़ रही है कि लोग घर से निकलने में परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिहार के दक्षिणी इलाकों में गर्म वातावरण बना रहेगा
इधर, मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को बिहार के दक्षिणी इलाकों में गर्म वातावरण बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो सकती है। इसके बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed