फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Rain increases cold: Chances of rain in 31 districts including Patna, know weather forecast

Bihar Weather: बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, मौसम विभाग ने 31 जिलों में जारी किया यह अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम

Sat, 28 Dec 2024 05:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 28 Dec 2024 05:38 PM IST
सार

Today Weather News: मौसम वैज्ञानिक के अनुसर, आने वाले दिनों में बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान सुबह में अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा।

विज्ञापन
Bihar Weather: Rain increases cold: Chances of rain in 31 districts including Patna, know weather forecast
बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में अचानक से ठिठुरन बढ़ने लगी है। शनिवार सुबह से ही पटना समेत कई इलाकों में बादल छाए रहे। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सासाराम, कैमूर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। पटना मौसम विभाग केंद्र ने आज पटना, शाहाबाद, तिरहुत, मगध, अंग क्षेत्र के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसर, आने वाले दिनों में बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान सुबह में अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन


अगले दो दिनों के मौसम का हाल
मौसम विभाग ने कहा कि 28 दिसंबर को बिहार के 31 और 29 दिसंबर को सात जिलों में बारिश के आसार हैं। आज पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, गोपालगंज, सारण, वैशाली, नालंदा, नवादा, सीवान, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, रोहतास, जहानाबाद, अरवल, गया, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी,  खगड़िया और दरभंगा के कुछ भागों में बारिश हो सकती है। वहीं सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में 29 दिसंबर को एक या दो स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में मौसम के शुष्क रहने के आसार जताएं गए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

समस्तीपुर में सबसे ज्यादा ठंड
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक ठंड समस्तीपुर में पड़ी। यहां का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक गर्मी गया जिले में पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। हालांकि, मध्य रात्रि के बाद यहां कनकनी बढ़ गई दी। पारा गिरकर 13.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 14.5 सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का 10.3 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 11.1डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

बारिश ने बढ़ाई किसानों की धड़कन
इधर, बेमौसम बारिश ने किसानों की धड़कनों को भी बढ़ा दिया है। तिलहन, दलहन के साथ-साथ अन्य फसलों के नुकसान की संभावना बढ़ गई है। हल्की हवाओं के साथ जिले के कई स्थानों पर हुई बारिश से फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है और जिले के कई जगहों पर धान की तैयार फसल को भी नुकसान हो सकता है। हालांकि जिले के कई इलाकों में धान की तैयार फसल कट चुकी है लेकिन कई जगहों पर अभी भी फसल खेतों में खड़े हैं। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। साथ ही बेमौसम बारिश से चना, आलू, मटर जैसी फसलों को भी नुकसान हो सकता है। जानकार बताते हैं कि बारिश से खरीफ की फसल को अत्यधिक नुकसान हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed