फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather News: Rain in many districts including Patna, Orange alert issued, thunderstorm, flood

Bihar Weather News: पटना समेत कई जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश, बेगूसराय में वज्रपात से दो की मौत

Sat, 21 Jun 2025 06:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 21 Jun 2025 06:23 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र ने खराब मौसम को देखते हुए सावधान रहने की अपील की है।कहा है कि 27 जून तक बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार है। इसलिए खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।

विज्ञापन
Bihar Weather News: Rain in many districts including Patna, Orange alert issued, thunderstorm, flood
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई जिलों के रुक-रुक बारिश हो रही है। पटना में सुबह से ही हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बिहार के 15 जिलों में तेज हवा के बारिश और वज्रपात ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, भोजपुर, जहानाबाद, गया, नवादा, लखीसराय, मुंगेर के कई जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। इन जिलों हवा की गति 30 से 50 किमी प्रतिघंटे रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 

विज्ञापन


27 जून तक पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता तेज हो गई है। नमी वाले पछुआ हवाओं के प्रभाव से कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है।  21 जून को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 21 जून से 27 जून तक पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 21 जनू से 24 जून तक कोसी और सीमांचल के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण गया के कई गांवों में घुसा पानी, सड़कें भी टूटीं; लोगों का हाल हुआ बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन


बेगूसराय में वज्रपात से दो लोगों की मौत

बेगूसराय में भारी बारिश और तूफान के बीच वज्रपात से दो की मौत हो गई। इस घटना में एक युवक और एक नाबालिक लड़की की मृत्यु हुई है। उक्त घटना शनिवार को दोपहर बाद भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया पंचायत और नौला पंचायत में घटी है। घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। मृतक युवक की पहचान नौला निवासी रामबाबू पासवान के 19 वर्षीय पुत्र कृष्ण मुरारी पासवान के रूप में हुई है। मृतिका नाबालिक लड़की की पहचान जो किया पंचायत के वार्ड नंबर 8 निवासी तारकेश्वर तांती की पुत्री सरस्वती कुमारी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि युवक कृष्ण मुरारी पासवान घर से शौचालय के लिए बाहर निकाला था। तभी वह वज्रपात की चपेट में आ गया। वहीं दूसरी घटना में सरस्वती कुमारी गांव में ही पैक्स भवन के पीछे खेत में मौजूद थी। इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मदद से पुलिस शवों को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed