फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Ganga in spate in Patna, flood water entered Many areas; Rain and thunderstorm in 13 districts

Bihar Weather: पटना में उफान पर गंगा, इन इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; बिहार के 13 जिलों में बारिश और वज्रपात

Sat, 10 Aug 2024 09:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 10 Aug 2024 09:16 AM IST
सार

गंगा के जल स्तर बढ़ने से  कटैया घाट के किनारे बनी सड़क धंस गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंगा के किनारे रहने वाले  लोग बढ़ते गंगा के स्तर को देखकर परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क धंसने की वजह कहीं कटाव तो नहीं।

विज्ञापन
Bihar Weather: Ganga in spate in Patna, flood water entered Many areas; Rain and thunderstorm in 13 districts
पटना जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से गंगा नदी के जलस्तर में लगातर वृद्धि हो रही है। बक्सर, पटना से लेकर भागलपुर तक कई इलाकों में गंगा नदी का जलस्तर लाल निशान के पार हो चुका है।  भागलपुर के कहलगांव में जलस्तर लाल निशान से सात सेमी ऊपर है। निचले इलाके के कई घरों में गंगा का पानी घुस चुका है। पिछले 24 घंटे में पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर लाल निशान से 54 सेमी ऊपर है। इतना ही नहीं पटना के रिवर फ्रंट पर पानी चढ़ गया है। राजधानी के कुर्जी के समीप बिंद टोली इलाका पूरी तरह जलमग्न हो गया है। एलसीटी घाट के पास गंगा टावर में बाढ़ का पानी घुस गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पटनl के 20 ब्लॉक के निचले इलाकों में बाढ़ के पानी का फैलाव हो रहा है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि नदियों के जलस्तर पर नजर है। निचले इलाकों की लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन


 

Bihar Weather: Ganga in spate in Patna, flood water entered Many areas; Rain and thunderstorm in 13 districts
पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला

कटैया घाट के किनारे बनी सड़क धंस गई
इधर, फतुहा प्रखंड के दरियापुर स्थित कटैया घाट के समीप गंगा के जल स्तर बढ़ने से सड़क की कटाव शुक्रवार को बढ़ गया है। गंगा के जल स्तर बढ़ने से कटैया घाट के किनारे बनी सड़क धंस गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंगा के किनारे रहने वाले लोग बढ़ते गंगा के स्तर को देखकर परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क धंसने की वजह कहीं कटाव तो नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने और तेज कटाव के कारण सड़क के सपोर्ट में खड़ी दीवार नदी में गिर गई। दीवार गिरने के बाद भी कटाव जारी है, जिस वजह से कटैया घाट के किनारे बनी सड़क धंस गई। स्थानीय लोगों ने गंगा नदी के तेज कटाव को देखते हुए बांस रखकर घेराबंदी किया है ताकि कटाव की ओर लोग आ जा न सके।

13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
इधर, मौसम विभाग ने बिहार के पटना समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कैमूर, रोहतास, अरवल, गया, नवादा, पटना,  सारण, भोजपुर, बक्सर, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। यहां हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed