फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Alert of rain and thunderstorm in these 27 districts including Patna, Bhagalpur, Gaya, Purnia,

Bihar Weather: पटना, भागलपुर, गया, पूर्णिया, कैमूर समेत इन 27 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; सावधान रहें

Fri, 02 Aug 2024 08:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 02 Aug 2024 08:41 AM IST
सार

मौसमी घटकों के प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश में मानसून की गतिविधि सक्रिय रहेगी। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण पूर्व भाग के अनेक एवं शेष बिहार के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
Bihar Weather: Alert of rain and thunderstorm in these 27 districts including Patna, Bhagalpur, Gaya, Purnia,
राजधानी पटना के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना समेत कई जिलों में बारिश से गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, पटना के कई इलाकों में सड़क पर जलजलाव की समस्या उत्पन्न हो गई। मौसम विभाग ने अररिया, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और भागलपुर में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।  पटना, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, पश्चिम चंपारण, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसमी घटकों के प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश में मानसून की गतिविधि सक्रिय रहेगी। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण पूर्व भाग के अनेक एवं शेष बिहार के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा कि उक्त जिलों के कई इलाकों में एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं। 
विज्ञापन


आंकड़ों के जरिए जानिए पिछले पांच वर्षों में कितनी बारिश हुई
पटना में इस साल पिछले पांच वर्षों की तुलना में कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 2020 में पटना में वर्षा का प्रतिशत 357.5 मिमी, 2021 में 222.6, 2022 में 159.4, 2023 में 200.5 और 2024 में 167.0 मिमी दर्ज किए गए हैं। जुलाई महीने का पांच वर्षों का अगर तापमान का आंकड़ा देखें तो 5 वर्षों में अधिकतम तापमान जुलाई महीने में वर्ष 2020 में पटना में अधिकतम तापमान 35.8, 2021 में 36.8, 2022 में 38.0, 2023 में 37.4 जबकि 2024 में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। इस प्रकार गया में 2020 में 36.4, 2021 में 36.9, 2022 में 38.8, 2023 में 37.8 और 2024 में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। अगर हम बात भागलपुर की करते हैं तो वर्ष 2020 में 38.2, 2021 में 37.5, 2022 में 39.4, 2023 में 38.7 और 2024 में 37.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में इन जिलों के तापमान का हाल जानिए
वहीं जुलाई 2024 में प्रदेश के तापमानों की स्थिति इस प्रकार देखी गई है। सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में दर्ज किए गए  जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.01 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी में 26 जुलाई को दर्ज किए गए। इसके अलावा सबसे कम औसत न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में 31 जुलाई को दर्ज किए गए। इसी प्रकार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 235.4 मिमी, सीवान में 3 जुलाई को दर्ज किए गए, जबकि कम वर्षा 241.3 मिमी दर्ज हैं जो सामान्य से 29 प्रतिशत कम है। अगर हम बात राजधानी पटना की बात करते हैं तो पटना में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस 29 जुलाई को दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस 7 जुलाई को। इसके साथ ही पटना में औसत अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस जबकि औसत न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों की तापमान इस प्रकार दर्ज किए गए। पटना 34.3, गया 32.7, भागलपुर 34.4, पूर्णिया 34.6, बाल्मीकि नगर 34.0, मुजफ्फरपुर 33.8, छपरा 34.8, दरभंगा 36.2, सुपौल 35.0, फारबिसगंज 36.2, डेहरी 32.4, मधुबनी 34.6, मोतिहारी 38.0, शेखपुरा 34.8, गोपालगंज 37.8, जमुई 34.8, बक्सर 34.01, समस्तीपुर 34.4, वैशाली 34.9, औरंगाबाद 32.5, बांका 33.5, बेगूसराय 35.2, कटिहार 34.3, नवादा 34.8, राजगीर 33.5, अररिया 35.4  जीरादेई 35.4, किशनगंज 34.7, अरवल 35.3, बिक्रमगंज 34.4 और मुंगेर 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed