फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Alert of rain and thunderstorm in many districts of Bihar, Patna; Know the weather condition

Bihar Weather: भोज खा रहे बाराती वज्रपात की चपेट में आए, एक की मौत, तीन गंभीर; इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Wed, 04 Jun 2025 09:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बांका Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 04 Jun 2025 09:34 PM IST
सार

Weather Alert: मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें।

विज्ञापन
Bihar Weather: Alert of rain and thunderstorm in many districts of Bihar, Patna; Know the weather condition
अस्पताल पहुंचे मृत युवक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई जिलों के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। बुधवार को मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधुबनी, गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, लखीसराय,जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया में बारिश के आसार जताए हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी रहने के आसार हैं। वहीं अगले तीन घंटे तक मेघ गर्जन, वज्रपात और हवा के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन


वज्रपात की चपेट में आने से बाराती झुलसे
इधर, बांका और आसपास के इलाके में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग झुलस गए। घटना बौंसी प्रखंड क्षेत्र के गंगटी मैदानडीह में बुधवार शाम को हुई। वज्रपात की चपेट में आने से डुमरिया गांव निवासी 26 वर्षीय विजय मरांडी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डुमरिया से बारात लेकर लोग गंगटी के मैदानडीह टोला पहुंचे थे। विवाह समारोह के दौरान सभी बाराती एक घर में भोजन कर रहे थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुई। इससे घर के भीतर बैठे कई लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में विजय मरांडी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में गंगटी निवासी राजकुमार हांसदा पिता- सीताराम हांसदा रतनसार निवासी बबलू किस्कू और धेनुकट्टा (झारखंड) निवासी प्रेमलाल सोरेन गंभीर रूप से झुलस गए। आननफानन में सभी को परिजनों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अर्चना कुमारी ने विजय मरांडी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में बक्सर सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा
पटना के मौसम की बात करें तो बुधवार सुबह धूप नहीं निकली। सुबह साढ़े सात बजे के बाद कई इलाके में बूंदाबादी हुई है। मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।  पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस, गया का 37.5 डिग्री, भागलपुर का 36.6 डिग्री, पूर्णिया का 34 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 33 डिग्री, बक्सर का 38.1 डिग्री, औरंगाबाद का 38.4 डिग्री, मधुबनी का 31.1 डिग्री, मधेपुरा का 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी पिछले 24 घंटे में बक्सर सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। 


असम और मणिपुर में बाढ़ से सात लाख लोग प्रभावित
मौसम वैज्ञानिक की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। बिहार में 13 से 15 जून के बीच मानसून प्रवेश करेगा। इधर, मानसून ने समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र को कवर कर लिया है और वहां पिछले चार-पांच दिनों से भारी बारिश हो रही है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर मिजोरम समेत सभी राज्यों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। असम व मणिपुर में बाढ़ और बारिश से सात लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मणिपुर में 3,365 घरों को नुकसान पहुंचा है। मूसलाधार मानसूनी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed