फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Villager forced to live on the support of Chachari bridge of Darbhanga bridge had collapsed flood 2019

Bihar News: दरभंगा के चचरी पुल के सहारे जीने को विवश है ग्रामीण, 2019 की बाढ़ में धराशायी हो गया था पुल

Thu, 14 Sep 2023 12:38 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 14 Sep 2023 12:38 PM IST
सार

दरभंगा के सिंहवाड़ा नगर पंचायत के छह से अधिक गांवों के लोग चचरी पुल के सहारे जीवन जीने को मजबूर है। ग्रामीण कई सालों से इस समस्या का सामना कर रहे है। जिले में 2019 में बाढ़ आने से पुल धराशायी हो गया था।

विज्ञापन
Bihar Villager forced to live on the support of Chachari bridge of Darbhanga bridge had collapsed flood 2019
पुल नहीं बनने से परेशान कई गांवों के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा नगर पंचायत के दर्जन भर गांव के लोग चचरी के सहारे जीवन जीने को मजबूर है। एक तरफ जहां बिहार की सरकार अपने द्वारा किये गए विकास का ढिंढोरा पिटती है। लेकिन आज भी दरभंगा जिला के सिंहवारा प्रखंड के लोग चचरी पुल के सहारे ही आवागमन करने को मजबूर है। बतादे की वर्ष 2019 में आई बाढ़ ने इस इलाके के पुल को अपने साथ बहा कर ले गई थी। 

विज्ञापन


सिंघवारा नगर पंचायत सहित आसपास के छह से अधिक गांवों के लोग सहित सीमावर्ती क्षेत्र मुजफ्फरपुर जिला के कटरा प्रखंड के लोग नगर पंचायत सिंहवाड़ा में बने इस चचरी पुल के सहारे ही चलते हैं। बताया जाता है कि ठकनिया बांसवाड़ी होते हुए कटासा पंचायत के पैगंबरपुर तक जाने वाली पीएमजीएसवाई सड़क पर बना आरसीसी पुल वर्ष 2019 की बाढ़ में धराशायी हो गया। इस पथ पर आवागमन बहाल रखने के लिए चार वर्षों से लोग चचरी पुल बनाकर काम चला रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिला के बेनीबाद से लेकर गंगिया तक बागमती नदी से उछले पानी बुधकारा तेहवाड़ा चौर होकर अधवाड़ा समूह की बूढनद नदी में इसी जगह मिलती है। जब बागमती नदी से तेजी से पानी आना शुरू होता है तो यहां पानी की रफ्तार बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में चचरी पुल के सहारे ही लोग चार महीने तक जीवन चलाते हैं। 
विज्ञापन


इस जगह से लगभग सौ मीटर की दूरी पर सिंहवाड़ा सीएचसी होने के बावजूद वहां तक मरीज को पहुंचाने के लिए पैगम्बरपुर, कटाशा पुल पारकर सिंहवाड़ा, लालपुर होते हुए सिंहवाड़ा अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। अधवाड़ा समूह के बुढ़नद नदी पर कटाशा में बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। निरीक्षण के दौरान बीडीओ और सीओ ने भी यहां खतरे की आशंका जताते हुए प्रतिवेदन जिले को भेजा है। इसके बावजूद पुल निर्माण के दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और न हीं इस पुल पर भारी वाहन को जाने से रोकने के लिए विभाग ने कोई बोर्ड लगाया है। यही कारण है कि पिछले सप्ताह बालू नदी ट्रक पुल के किनारे धंस गई। जैसे-तैसे ट्रक को निकाला गया। एक तरफ चार वर्ष पहले टूटे पुल और दूसरी तरफ कटाशा में क्षतिग्रस्त हुए पुल के बीच कई पंचायतों का जीवन फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत सिंहवाड़ा के मुख्य पार्षद प्रेम कुमार भगत और उप मुख्य पार्षद दीपू कुमार उर्फ छोटू सिंहा ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए इस वर्ष निजी कोष, लोगों के सहयोग और श्रमदान से चचरी पुल का निर्माण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed