फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vidhan sabha: Samrat Chaudhary targeted Tejashwi Yadav and Lalu Yadav: CM Nitish Kumar, BJP, NDA RJD

Bihar: नेता प्रतिपक्ष पर उपमुख्यमंत्री का तंज, कहा- बचपन में पढ़े नहीं, क्रिकेट में पानी ही ढोते रह गए बेचारे

Thu, 06 Mar 2025 04:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Mar 2025 04:36 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोग गलतफहमी फैलाने में लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने इसी सदन में भ्रम फैलाया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह नहीं बताया कि इनके पिताजी ने क्या क्या किया? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Bihar vidhan sabha: Samrat Chaudhary targeted Tejashwi Yadav and Lalu Yadav: CM Nitish Kumar, BJP, NDA RJD
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला थाा। उस वक्त सीएम नीतीश कुमार ने उनके सवालों का जवाब दिया था। अब बजट पर चर्चा करते वक्त उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोग गलतफहमी फैलाने में लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने इसी सदन में भ्रम फैलाया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह नहीं बताया कि इनके पिताजी ने क्या क्या किया। 2001 में छह हजार रुपये प्रति व्यक्ति आय थी। आज नीतीश कुमार जी नेतृत्व में 66 हजार रुपये प्रति व्यक्ति हो गई। लालू जी के राज में 1990 से 2005 तक अगर काम होता तो आज सीएम नीतीश कुमार को काम नहीं करना पड़ता। 15 साल तक कोई काम ही नहीं हुआ। केवल नाच, गान और लौंडा नाच होता था। कोई विकास की बात ही नहीं थी। बिहार के विकास की चर्चा तक नहीं हो रही थी।

विज्ञापन


क्रिकेट खेलते वक्त तो पानी ही ढोते रह गए बेचारे
सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्तमान में 34 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं। जब सीएम नीतीश कुमार को सत्ता मिली थी तब 54 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे थे। पता नहीं कौन किताब लेकर नेता प्रतिपक्ष आए थे। लालू जी ने तो पढ़ाया नहीं यह बात तो मैं नहीं बताऊंगा। लेकिन, लालू जी का पूरा परिवार किस असत्य में डूबा हुआ है और किस भ्रम में जी रहा है। यह लोग कहते हैं हम सबसे गरीब राज्य हैं। 2001 में तत्कालीन पीएम अटल बिहारी की सरकार ने बिहार को लगभग साढ़े सात हजार करोड़ रुपये दिया। नेता प्रतिपक्ष ने सदन में असत्य फैलाया। पता नहीं कौन-कौन सा डाटा और किस किताब की रिपोर्ट वह पढ़ रहे हैं। बचपन में पढ़े नहीं और क्रिकेट खेलते वक्त तो पानी ही ढोते रह गए बेचारे। खेलने का भी मौका नहीं मिला। पूरी क्रिकेट काल में मात्र 37 रन ही बनाया था। इतना दिन क्रिकेट खेलने के बाद मात्र 37 रन ही बना पाए, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा?
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश कुमार का समर्थन नहीं होता तो लालू मुख्यमंत्री नहीं बनते
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह लोग सिर्फ भ्रम फैलाने वाले लोग हैं। प्राथमिक विद्यालय में ड्रॉप रेट छह से 26 प्रतिशत है। लालू जी के राज में 60 प्रतिशत था। यह लोग कभी विकास की बात ही नहीं करते थे। यह लोग हारने वाले लोग हैं। अगर भाजपा और सीएम नीतीश कुमार का समर्थन नहीं होता तो लालू यादव मुख्यमंत्री नहीं बनते। लेकिन, मुख्यमंत्री बनते ही वह बदल गए। 1996 में जब उनपर केस हुआ तो उस वक्त उनके ही समर्थन वाले दल के प्रधानमंत्री थे। 1997 में जब रिक्शा से जेल तब भी उनके ही पीएम आई.के. गुजराल थे। इसलिए बिहार के विकास में लालू जी या उनके विकास में किसी का कोई योगदान नहीं है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed