फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vidhan Sabha: Assembly proceedings begin, four MLAs take oath; Tejashwi Yadav, NDA, JDU, BJP, RJD

Bihar Vidhan Sabha: सदन में तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव को दिया बड़ा ऑफर

Mon, 25 Nov 2024 11:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 25 Nov 2024 11:36 AM IST
सार

Bihar News: विधानसभा सत्र दौरान भी सियासी घमासान जारी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बड़ा ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए में तेजस्वी यादव शामिल हो जाएं। इससे वह सेफ हो जाएंगे।

विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha: Assembly proceedings begin, four MLAs take oath; Tejashwi Yadav, NDA, JDU, BJP, RJD
विधानसभा का शीतकालीन सत्र। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार विधानसभा की शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही तीन नवनिर्वाचित विधायक को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई। मंगलवार को तरारी के विधायक विशाल प्रशांत शपथ लेंगे। इसके बाद अनुपूरक बजट 2025-25 सदन के पटल पर रखा गया है। 22 हजार 697 करोड़ का है। केंद्र सरकार की स्कीम के तहत 1714.74 करोड़ रुपए और राज्य का हिस्सा 3800.90 करोड़ , स्कीम के लिए 5515.65 करोड़, 400 करोड़ रुपए पटना मेट्रो के लिए राशि दी गई है। सदन में सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी समेत एनडीए के सभी वरीय नेता उपस्थित हैं। इधर, कार्यवाही शुरू होने से पहले माले के विधायक हंगामा करने लगे। वह एनडीए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे। माले विधायकों ने वक्फ बोर्ड विधेयक को लेकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


इधर, उपचुनाव में जीत के बाद सियासी घमासान जारी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष को बड़ा ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए में तेजस्वी यादव शामिल हो जाएं। इससे वह सेफ हो जाएंगे। बता दें कि शीतकालीन सत्र 29 नवंबर तक चलने वाला है। इस दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर वक्फ बोर्ड विधेयक को लेकर माले विधायकों ने प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


इन चार नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

  • इमामगंज में दीपा मांझी (हम)
  • तरारी से विशाल प्रशांत, (भाजपा)
  • बेलागंज से मनोरमा देवी (जदयू)
  • रामगढ़ से अशोक सिंह (भाजपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed