फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vidhan Parishad: Former CM Rabri Devi reacted on BJP state president Dilip Jaiswal, Lalu Yadav, RJD,

Bihar News: भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल रिश्ते में क्या लगेंगे लालू जी के? राबड़ी देवी से पूछा सवाल, लगे ठहाके

Wed, 05 Mar 2025 03:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Mar 2025 03:14 PM IST
सार

Bihar Vidhan Parishad: बजट सत्र के दौरान बिहार विधान परिषद् में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को लेकर जो कहा, वह अब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री की बातों पर सभापति को प्रतिक्रिया दी, उसपर सदन में खूब ठहाके लगाने लगे।

विज्ञापन
Bihar Vidhan Parishad: Former CM Rabri Devi reacted on BJP state president Dilip Jaiswal, Lalu Yadav, RJD,
पूर्व सीएम राबड़ी देवी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आज सुखियों में हैं। उनके बयान के चर्चे सियासी गलियारे में खूब हो रही है। विधान परिषद् में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को लेकर जो कहा, वह अब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री की बातों पर सभापति को प्रतिक्रिया दी, उसपर सदन में खूब ठहाके लगाने लगे। आइए जानते है विधान परिषद् में नेत्री प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने क्या कहा बातें कहीं...

विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व सीएम के इन बातों पर ठहाके लगाने लगे सब

पहले तो पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सदन की कार्रवाई की शुरुआत करते हुए नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भी बधाई दी। राबड़ी देवी ने कहा कि दिलीप जायसवाल उन्हें 'दीदी' के नाम से पुकारते हैं, और वह उन्हें 'भैया' कहकर संबोधित करती हैं। इस दौरान सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राबड़ी देवी से सवाल किया कि दिलीप जायसवाल को आप 'भैया' बोलती हैं, तो क्या वह लालू प्रसाद यादव के क्या लगेंगे? इस सवाल को सुनते ही सदन में मौजूद सदस्य हंसी में झूम उठे और ठहाके लगाने लगे। वहीं राबड़ी देवी ने कहा कि अब क्या लगेंगे नहीं लगेंगे ये तो वह ही जानें। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed