फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Two people died and four are serious in an accident on the highway in Vaishali; Car collided with truck

Bihar News: हाईवे पर हादसे में दो लोगों की मौत, चार गंभीर; बारात से लौट रहे थे सभी, ट्रक से टकराई कार

Thu, 05 Jun 2025 10:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 05 Jun 2025 10:31 AM IST
सार

Vaishali News: सभी लोग कार में सवार होकर बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar: Two people died and four are serious in an accident on the highway in Vaishali; Car collided with truck
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की माौत हो गई। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर है। घटना गोरौल थाना क्षेत्र में गोढीया सब्जी मंडी के पास हुई। गुरुवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 11 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, मामा ने किया गंदा काम; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा
मरने वालों की पहचान गोढीया गांव निवासी योगेंद्र शाह के 40 वर्षीय पुत्र मनोहर कुमार और भगवानपुर थाना क्षेत्र के खिडखौआ गांव निवासी बैजनाथ पटेल के 42 वर्षीय पुत्र सरोज पटेल के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के बेटे ने बताया कि बुधवार को रात करीब सात बजे के आसपास वे गोढीया से बारात में मुजफ्फरपुर गए थे। बारात से लौटते समय हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 के गोरौल थाना क्षेत्र में गोढीया सब्जी मंडी के निकट उनकी कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। गोरौल थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि कार और ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत हुई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक मौके से फरार है और मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed