Bihar News : दो नाबालिग भाइयों ने खोली शराबबंदी का पोल, बताया 50 रुपया में किसी को भी मिल जायेगी यहां शराब
Liquor Ban in Bihar : बिहार में शराबबंदी है, लेकिन शराब के नशे में दो नाबालिग जुड़वां भाइयों ने यह बताया कि बिहार में जब और जहां चाहो, शराब आराम से उपलब्ध हो जाता है। शराब की कीमत मात्र 50 रुपया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में शराबबंदी है लेकिन बिहार के दो नाबालिग भाइयों ने शराबबंदी की पोल खोल दिया है। नशे में धुत दो जुड़वा नाबालिग भाइयों को शराब के आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जदो भाई कैमरे पर कबूल कर रहे है कि उन्होंने शराब पीया है। नाबालिग लड़कों की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के कपूर डीहरा के रहने वाले रमाकांत के पुत्र लव (12) और कुश हैं।
जुड़वां भाइयों ने खोला शराबबंदी का पोल
परिजनों ने बताया कि दो जुड़वा नाबालिग भाई शराब के नशे में धुत हो कर बेहोश होने लगे थे। परिजनों को पहले तो समझ नही आया कि दोनों को हुआ क्या है। बाद में खुद ही लड़को ने बताया कि उनलोगों ने 50 रुपया के हिसाब से देशी शराब खरीदे और गांव के बधार (खेत) मे जा कर पीये हैं। दोनो को बेहोशी की हालत में परिजनों ने तरारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां से डॉक्टर ने दोनों की हालत को देखते हुए सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया। फिलहाल आरा सदर अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा है।
पचास रुपये में मिलता है शराब
शराब के नशे में धुत लव ने बताया कि वो लोग गांव से ही 50 रुपया में महुआ शराब खरीदे हैं और दोनो भाई पीये हैं। लव एक ग्लास पीया है, जबकि कुश 3 ग्लास शराब पीया है। लव हल्का-फुल्का बोलने की स्थिति में था जिसके वजह से उससे बयान लिया गया, जबकि कुश तीन ग्लास शराब पी कर पूरी तरह से बेहोश है।
पुलिस बता रही बोनफिक्स पीने की बात
इस मामले में एसपी मिस्टर राज के द्वारा फोन पर बताया गया कि जानकारी मिली है, जांच के आदेश दिए गये हैं। इस मामले में जांच के बाद अवश्य कानूनी कार्यवाई की जायेगी। एसपी मिस्टर राज ने ये भी बताया कि प्रारम्भिक जांच में बोनफिक्स पीने की बात सामने आई है, लेकिन अभी जांच जारी है। डॉक्टर से सैम्पल लेने के लिए भी बोला गया है ताकि स्प्ष्ट रूप से जांच का रिपोर्ट आये।