फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Two girls died after being hit by a train in Gaya; Both came in front of the train while playing

Bihar News : गया में भीषण हादसा, दो बच्चियों की मौत; खेलते खेलते रेल लाइन पर आ गईं दोनों

Tue, 11 Jun 2024 02:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 11 Jun 2024 02:01 PM IST
सार

रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बच्ची सुबह में खेलते हुए रेल लाइन पर आ गईं। जो किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया शवों को बरामद कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: Two girls died after being hit by a train in Gaya; Both came in front of the train while playing
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया ने ट्रेन की चपेट में आने से दो नाबालिग बच्ची की मौत हो गई। घटना मंगलवार अल सुबह की है। मृत बच्चियों की पहचान कर ली गई है। दोनों गया जिले के चाकन्द की रहने वाली थी। जो अपने परिवार के साथ करीमगंज, कटारी हिल में एक परिवार के साथ आई हुई थी। एक की उम्र 5 वर्ष, जबकि दूसरे की उम्र सात वर्ष है। 
विज्ञापन

 

रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बच्ची सुबह में खेलते हुए रेल लाइन पर आ गईं। एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया शव को बरामद कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह कटारी रेल ओवरब्रिज से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इन दोनों की लाशों को देखा, जिसकी सूचना आरपीएफ तक पहुंची। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से घटनास्थल पर पहुंचे। रेल पुलिस ने शवों की पहचान कराने के बाद आगे की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed