फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Train Holi special train run from Rajgir-Patna-Danapur-Ara-Gaya-Raxaul to Anand Vihar

Bihar Train: राजगीर-पटना-दानापुर-आरा-गया और रक्सौल से आनंद विहार के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग

Sat, 09 Mar 2024 06:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 09 Mar 2024 06:43 PM IST
सार

राजगीर, पटना, दानापुर, आरा, गया और रक्सौल से आनंद विहार के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। सहरसा से अंबाला कैंट के लिए भी होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।

विज्ञापन
Bihar Train Holi special train run from Rajgir-Patna-Danapur-Ara-Gaya-Raxaul to Anand Vihar
ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनको सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे द्वारा राजगीर, पटना, दानापुर, आरा, गया एवं रक्सौल से आनंद विहार के लिए तथा सहरसा से अंबाला कैंट के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा, जिनका विवरण निम्नानुसार है।

विज्ञापन
  • गाड़ी संख्या 02351/02352 पटना-आनंद विहार-पटना सुपर फास्ट स्पेशल (सप्ताह में तीन दिन) (संपूर्ण क्रांति का क्लोन), गाड़ी संख्या 02351 पटना-आनंद विहार सुपर फास्ट स्पेशल दिनांक 20.03.24 से  31.03.24 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को पटना से 16.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन  06.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02352 आनंद विहार-पटना सुपर फास्ट स्पेशल दिनांक 21.03.24 से 01.04.24 तक प्रत्येक गुरुवार, शनिवार एवं सोमवार को आनंद विहार से 08.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन 21.55 बजे पटना पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन एवं गोविंदपुरी स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 1 AC का 01 कोच, 2AC के 02 कोच, 3 AC के 02 कोच, 3E के 05 कोच, शयनयान श्रेणी के 06 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे।

    विज्ञापन
  • गाड़ी संख्या 02365/02366 राजगीर-आनंद विहार-राजगीर सुपर फास्ट स्पेशल (सप्ताह में दो दिन), गाड़ी संख्या 02365 राजगीर-आनंद विहार सुपर फास्ट स्पेशल दिनांक 16.03.24 से 30.03.24 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को राजगीर से 20.00 बजे खुलकर 22.10 पटना रुकते हुए अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02366 आनंद विहार-राजगीर सुपर फास्ट स्पेशल दिनांक 17.03.24 से 31.03.24 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को आनंद विहार से 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 16.30 बजे पटना रुकते हुए 19.10 बजे राजगीर पहुंचेगी।  अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधरण श्रेणी के 04 कोच होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गाड़ी सं. 03255/03256 पटना-आनंद विहार-पटना सुपर फास्ट स्पेशल (सप्ताह में दो दिन): गाड़ी संख्या 03255 पटना-आनंद विहार सुपर फास्ट स्पेशल दिनांक 17.03.24 से  31.03.24 तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को पटना जंक्शन से 22.20 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03256 आनंद विहार-पटना सुपर फास्ट स्पेशल दिनांक 18.03.24 से 01.04.24 तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार से 23.30 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 17.20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04, तृतीय इकॉनोमी वातानुकूलित श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 08 कोच होंगे।

  • गाड़ी संख्या 02391/02392 पटना-आनंद विहार-पटना सुपर फास्ट स्पेशल (सप्ताहिक): गाड़ी संख्या 02391 पटना-आनंद विहार सुपर फास्ट स्पेशल दिनांक 16.03.24 से 30.03.24 तक प्रत्येक शनिवार को पटना से 22.20 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02392 आनंद विहार-पटना सुपर फास्ट पूजा स्पेशल दिनांक 17.03.24 से 31.03.24 तक तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से 23.30 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 17.20 बजे पटना पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे।

  • गाड़ी संख्या 03635/03636 गया-आनंद विहार-गया सुपर फास्ट स्पेशल (सप्ताह में तीन दिन): गाड़ी संख्या 03635 गया-आनंद विहार सुपर फास्ट स्पेशल दिनांक 20.03.24 से  29.03.24 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को गया से 14.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 05.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03636 आनंद विहार-गया सुपर फास्ट स्पेशल दिनांक 21.03.24 से 30.03.24 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को आनंद विहार से 07.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन 20.45 बजे गया पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे।

  • गाड़ी संख्या 03227/03228 आरा-आनंद विहार-आरा स्पेशल (सप्ताह में तीन दिन): गाड़ी संख्या 03227 आरा-आनंद विहार स्पेशल दिनांक 20.03.24 से  29.03.24 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को आरा से 15.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 07.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03228 आनंद विहार-आरा स्पेशल दिनांक 21.03.24 से 30.03.24 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को आनंद विहार से 09.30 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 04.00 बजे आरा पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन बिहिया, डुमरावं, बक्सर, गहमर, दिलदारनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में, शयनयान श्रेणी के 14 एवं साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे।

  • गाड़ी संख्या 03257/03258 दानापुर-आनंद विहार-दानापुर सुपर फास्ट स्पेशल (साप्ताहिक): गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार सुपर फास्ट दिनांक 24.03.24 एवं 31.03.24 को (रविवार) को दानापुर से 07.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 00.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-दानापुर सुपर फास्ट स्पेशल दिनांक 25.03.24 एवं 01.04.24 को सोमवार को आनंद विहार से 05.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन 20.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन एवं कानपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में 2AC का 01 कोच, 3AC के 03 कोच, शयनयान श्रेणी के 11 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे।

  • गाड़ी संख्या 05531/05532 रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस स्पेशल (साप्ताहिक) (सगौली-नरकटियागंज-बगहा-गोरखपुर के रास्ते): गाड़ी संख्या 05531 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 24.03.24 एवं 31.03.24 को (रविवार) को रक्सौल से  22.25 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 18.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05532 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 25.03.24 एवं 01.04.24 को सोमवार को आनंद विहार से 20.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 14.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में 2AC का 01 कोच, 3AC के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 05 एवं साधारण श्रेणी के 08 कोच होंगे।

  • गाड़ी संख्या 05565/05566 सहरसा-अम्बाला कैंट-सहरसा एक्सप्रेस स्पेशल (खगड़िया-समस्तीपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-गोरखपुर के रास्ते) गाड़ी संख्या 05565 सहरसा-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस स्पेशल 21.03.2024 एवं 28.03.2024 को सरहसा से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 23.15 बजे अम्बाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05566 अम्बाला कैंट-सहरसा एक्सप्रेस स्पेशल 23.03.2024 एवं 30.03.2024 को अम्बाला कैंट से 03.40 बजे खुलकर अगले दिन 09.45 बजे सहरसा पहुंचेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 20 कोच होंगे।

समस्तीपुर मंडल के लहेरियासराय स्टेशन पर तथा सोनपुर मंडल के भगवानपुर एवं गढ़हरा स्टेशनों पर 1-1 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव

  • यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा लहेरियासराय, भगवानपुर तथा गढ़हरा स्टेशनों पर 01-01 जोड़ी ट्रेनों का प्रायोगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है, जिनका विवरण निम्नानुसार है।

  • गाड़ी संख्या 15553/15554 भागलपुर-जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस का लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव दिनांक 10.03.2024 से गाड़ी संख्या 15553 भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस लहेरियासराय स्टेशन 13.28 बजे पहुंचकर 13.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 15554 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस लहेरियासराय स्टेशन  21.53 बजे पहुंचकर 21.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 

  • गाड़ी संख्या 15527/15528 जयनगर-पटना-जयनगर कमला गंगा एक्सप्रेस का गढ़हरा स्टेशन पर ठहराव दिनांक 10.03.2024 से गाड़ी संख्या 15527 जयनगर-पटना कमला गंगा एक्सप्रेस गढ़हरा स्टेशन 08.25 बजे पहुंचकर 08.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 15528 पटना-जयनगर कमला गंगा एक्सप्रेस गढ़हरा स्टेशन 20.47 बजे पहुंचकर 20.49 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

  • गाड़ी संख्या 15515/15516 रक्सौल-दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस का भगवानपुर स्टेशन पर ठहराव दिनांक 11.03.2024 से गाड़ी संख्या 15515 रक्सौल-दानापुर एक्सप्रेस भगवानपुर स्टेशन 10.19 बजे पहुंचकर 10.21 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 15516 दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस भगवानपुर स्टेशन 15.49 बजे पहुंचकर 15.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 

Trending Videos

Bihar Train Holi special train run from Rajgir-Patna-Danapur-Ara-Gaya-Raxaul to Anand Vihar
ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

दानापुर मंडल के सदीसोपुर स्टेशन पर पटना-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस तथा वजीरगंज स्टेशन पर गया-हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा दानापुर मंडल के सदीसोपुर एवं वजीरगंज स्टेशनों पर 01-01 जोड़ी ट्रेनों का प्रायोगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है, जिनका विवरण निम्नानुसार है।

 

  • गाड़ी संख्या 13023/13024 हावड़ा-गया-हावड़ा एक्सप्रेस का वजीरगंज स्टेशन पर ठहराव दिनांक 10.03.2024 से गाड़ी संख्या 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस वजीरगंज स्टेशन 12.47 बजे पहुंचकर 12.49 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। जबकि गाड़ी संख्या 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस दिनांक 11.03.2024 से वजीरगंज स्टेशन 09.26 बजे पहुंचकर 09.28 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 

  • गाड़ी संख्या 13201/13202 पटना-लोकमान्य तिलक-पटना एक्सप्रेस का सदीसोपुर स्टेशन पर ठहराव दिनांक 11.03.2024 से गाड़ी संख्या 13201 पटना-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सदीसोपुर स्टेशन 00.20 बजे पहुंचकर 00.22 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 13202 लोकमान्य तिलक-पटना एक्सप्रेस सदीसोपुर स्टेशन 22.32 बजे पहुंचकर 22.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

  • गाड़ी संख्या 13201/02 पटना-लोकमान्य तिलक-पटना एक्सप्रेस का सदीसोपुर स्टेशन पर ठहराव प्रदान किये जाने के कारण गाड़ी संख्या 13201 पटना-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का बिहटा स्टेशन पर संशोधित आगमन/प्रस्थान समय 00.27/00.29 बजे होगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 13202 लोकमान्य तिलक-पटना एक्सप्रेस का दानापुर स्टेशन पर संशोधित आगमन/प्रस्थान समय 22.48/22.50 बजे होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed