फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Thrown from the roof after drinking alcohol in Bhagalpur, people said- accused should be arrested soon

Bihar : शराब पिलाकर छत से फेंका, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने किया जमकर बवाल

Tue, 20 Jun 2023 11:10 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 20 Jun 2023 11:10 AM IST
सार

शराबबंदी वाले बिहार में एक युवक को शराब पिलाकर छत से फेंक दिया। लोगों का कहना था कि युवक को पहले जमकर शराब पिलाई गई और फिर उसे छत से फेंककर उसकी हत्या कर दी गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Bihar: Thrown from the roof after drinking alcohol in Bhagalpur, people said-  accused should be arrested soon
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराबबंदी वाले बिहार में एक युवक को शराब पिलाकर छत से फेंकने का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि युवक को पहले जमकर शराब पिलाई गई और फिर उसे छत से फेंककर उसकी हत्या कर दी गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगभग दो घंटे तक एनएच 31 को जाम रखा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और फिर जाम को हटवाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


परिजनों ने कहा इन्ही लोगों ने शराब पिलाकर की है हत्या 
मामला भागलपुर जिला के नवगछिया क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 स्थित प्रेसीडेंसी स्कूल के पास की है। मृतक की पहचान नवादा मिल्की निवासी योगी यादव के पुत्र  कुंदन यादव के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को मंगलवार की सुबह दी। मौत की खबर सुनकर परिजन आननफानन में घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि कुंदन कुमार की लाश जमीन पर पड़ी हुई है। मृतक कुंदन कुमार के छोटे भाई छोटू यादव का कहना है कि जिस बिल्डिंग से मेरा भाई गिरा है उस मकान में 3-4 और युवक रहते हैं। छोटू यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मकान में रह रहे श्रवण यादव के अलावे अन्य चार लोगों ने मिलकर हमारे भाई को शराब पिलाकर मार डाला है। परिजनों का कहना है कि कुंदन यादव गाड़ी चला कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। उसकी पत्नी प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका थी।
विज्ञापन


लोगों ने किया सड़क जाम 
इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने एनएच 31 को दो घंटे तक जाम रखा। लोगों का कहना था कि जबतक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी जब तक  तब तक सड़क जाम नहीं खत्म करेंगे। लेकिन पुलिस के समझाने पर लोगों ने दो घंटे के बाद जाम हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम और सीसीटीवी कैमरे से हो रही जांच 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मृतक छत से गिर गया है या उसे फेंका गया है, शराब के नशे में था या नहीं यह जांच का विषय है लेकिन प्रथम दृष्टि से यह ज्ञात हो रहा है कि मृतक कुंदन यादव का शव 2 मंजिला इमारत से नीचे गिरा है। 

 घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि   पुलिस बहुत जल्द अपराधियों को पकड़ कर कानून सम्मत कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने शव को अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed