{"_id":"5d637ac28ebc3e016a17fee6","slug":"bihar-three-people-shot-in-at-sitamarhi-two-died-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सीतामढ़ी में तीन लोगों को मारी गोली, दो ने घटनास्थल पर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सीतामढ़ी में तीन लोगों को मारी गोली, दो ने घटनास्थल पर तोड़ा दम
Mon, 26 Aug 2019 11:52 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोमवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना को आपसी विवाद में अंजाम दिया गया है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घटना सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के मलाही टोला के पास घटित हुई। यह घटना एक बार फिर से बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
Bihar: Three people shot at in Sitamarhi; two of them have died on the spot. More details awaited. pic.twitter.com/aehOcX8rTP
— ANI (@ANI) August 26, 2019विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को नजदीक के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व के विवाद को लेकर बाइक सवारों ने डुमरा कोर्ट में गवाही दर्ज कराने के लिए निकले तीन लोगों पर गोली चला दी। जिसमें दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल है। दोनों पक्षों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था।
विज्ञापन
घटनास्थल की छानबीन कर रही पुलिस को मौके से तीन खोखे बरामद हुए हैं। पंचायत में कथित तौर पर भ्रष्टाचार को लेकर मुखिया और सरपंच समर्थकों के बीच विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि पूर्व के विवाद को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया है। हमलवारों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।