{"_id":"61d03b0f14a02a7176305862","slug":"bihar-three-friends-going-to-celebrate-the-new-year-met-with-an-accident-and-lost-their-lives-due-to-negligence-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नए साल का जश्न मनाने जा रहे तीन दोस्त हादसे का शिकार हुए, लापरवाही की वजह से गंवाई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नए साल का जश्न मनाने जा रहे तीन दोस्त हादसे का शिकार हुए, लापरवाही की वजह से गंवाई जान
Sat, 01 Jan 2022 04:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 01 Jan 2022 04:59 PM IST
सार
मृतकों की पहचान स्नोखर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोनू महतो, जगदीशपुर थाना क्षेत्र कुंडी जमगांव के रहने वाले मसूद आलम और रसलपुर थाना क्षेत्र के सौर कुरमा के रहने वाले मो. इमरोज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में नया साल तीन दोस्तों के लिए काल बनकर आया। भागलपुर में नए साल का जश्न मनाने निकले तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त बाइक से जा रहे थे। तभी भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर टीओपी थाना क्षेत्र के पिस्ता चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। तीनों दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान स्नोखर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोनू महतो, जगदीशपुर थाना क्षेत्र कुंडी जमगांव के रहने वाले मसूद आलम और रसलपुर थाना क्षेत्र के सौर कुरमा के रहने वाले मो. इमरोज के रूप में हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर टीओपी थानाध्यक्ष विश्व बंधु दलबल के साथ पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक मोनू के भाई चंदन ने बताया कि छोटा भाई मोनू इंटर में पढ़ता था। वह भागलपुर में लॉज में रहकर तैयारी करता था। वहीं, मसूद आलम के चाचा बताया कि रात नौ बजे मृतक मसूद आलम घर में बोला कि दोस्त के साथ जा रहे कुछ देर में आ जाएंगे। वह हेलमेट भी लेकर नहीं गया। अगर हेलमेट पहनकर जाता तो शायद इसकी जान बच जाती।
विज्ञापन