{"_id":"65916676092da6476b0f0b13","slug":"bihar-threat-to-kill-aimim-state-president-akhtarul-iman-demanded-for-security-from-dgp-bihar-police-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : ओवैसी की पार्टी के जिलाध्यक्ष की हत्या के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष को जान का खतरा; जानें किससे डर बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : ओवैसी की पार्टी के जिलाध्यक्ष की हत्या के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष को जान का खतरा; जानें किससे डर बताया
Sun, 31 Dec 2023 06:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 31 Dec 2023 06:32 PM IST
सार
Bihar News : एक सप्ताह पहले रात के अंधेरे में AIMIM के सीवान जिलाध्यक्ष आरिफ जमाल कोअपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई। अब AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
23 दिसंबर को सीवान में ओवैसी की पार्टी के जिलाध्यक्ष की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और अब एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल ईमान को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिख कर खुद की सुरक्षा की मांग करते हुए धमकी देने वाले आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया एक्स पर मिली धमकी लेकिन पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
अख्तरुल ईमान ने डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिख कर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें सोशल मीडिया एक्स पर किसी युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि किशनगंज और पूर्णिया पुलिस को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर धमकी मिलने की जानकारी दी, लेकिन पुलिस की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके बाद मजबूर होकर उन्होंने डीजीपी, आईजी और गृह सचिव को पत्र लिखकर जान माल की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण
अख्तरुल ईमान का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते में अलग-अलग जिलों का दौरा करता हूं और अगर कोई अनहोनी हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारी जान-माल, इज्जत-आबरू सबकुछ दांव पर है और इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
सीवान के एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष की हुई थी हत्या
एक सप्ताह पहले सीवान के हुसेनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतुब छपरा के तकिया गांव निवासी आरिफ जमाल अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक सवार तीन अपराधी आए और आरिफ जमाल को गोलियों से छलनी कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से आरिफ को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने आरिफ को पटना रेफर कर दिया। लेकिन पटना रेफर होने के कुछ ही देर में आरिफ की मौत हो गई।