फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar The chief assaulted the Irrigation Department official who had come to control flood in Bettiah

Bihar News: बेतिया में बाढ नियंत्रण करने पहुंचे सिंचाई विभाग के पदाधिकारी, मुखिया ने शराब के नशे में की मारपीट

Wed, 13 Sep 2023 04:10 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 13 Sep 2023 04:10 PM IST
विज्ञापन
Bihar The chief assaulted the Irrigation Department official who had come to control flood in Bettiah
अपराध - फोटो : अमर उजाला
बेतिया में बाढ़ नियंत्रण करने पहुंचे सिंचाई विभाग के पदाधिकारी के साथ मुखिया और उसके एक सहयोगिया ने शराब की नशे में मारपीट की। घटना बगहा पुलिस जिला के मधुबनी गंडक के समीप की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर शाम मुख्य अभियंता अशोक कुमार ने धनहा पुलिस को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि देर शाम सभी वरिष्ठ और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। ताकि गंडक नदी से हो रहे कटाव को कैसे रोका जाए। इस पर चर्चा हो रही थी। तब तक मधुबनी के मुखिया राकेश चौधरी और उसके एक सहयोगी दीपक कुमार शराब के नशे में मीटिंग की जगह पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए मुझसे मारपीट कर दी।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंचे ये अधिकारी
मुखिया की दबंगई देख मुख्य अभियंता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर अभिनंदन सिंह, थानाध्यक्ष अजय कुमार, बीडीओ राजेश भूषण और सीओ गौरव प्रकाश ने मामले की जांच-पड़ताल की। वहीं, पुलिस के जाने से पहले मारपीट कर मुखिया और उसके एक अन्य सहयोगी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की जमीन का लगातार हो रहा है कटाव
बगहा के मधुबनी में गंडक नदी गदियानी के पास तेजी से कटाव कर रही है। किसान की खेतीहर जमीन में फसल नदी में विलीन हो रही हैं। जिसके कटाव को रोकने के लिए मुख्य अभियंता अशोक कुमार विगत सात दिनों से बढ़ एक्सपोर्ट नवल किशोर के साथ कटाव स्थल पर कैंप किया हैं। ताकि पीपी तटबंध को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed