फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Tejashwi Yadav reacted about Mahua Moitra and Giriraj Singh; Also told the reason for Japan trip

Bihar : महुआ मोइत्रा और गिरिराज सिंह के बारे में क्या बोले तेजस्वी यादव; बताई अपनी जापान यात्रा की वजह

Tue, 17 Oct 2023 01:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Oct 2023 01:08 PM IST
सार

Tejaswi Yadav : डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा- हमलोगों ने चुनाव के दौरान जो भी वादे किए, वह निभा रहे हैं। हमलोगों ने युवाओं को रोजगार दिया। विकास मित्र और आशा का मानदेय बढ़ाया। हर एक काम हमलोग समय से कर रहे हैं। इससे भाजपा वाले बेचैन हैं।

विज्ञापन
Bihar: Tejashwi Yadav reacted about Mahua Moitra and Giriraj Singh; Also told the reason for Japan trip
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से भाजपा और उनके नेताओं पर निशाना साधा है। टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा संसद में पैसा लेकर सवाल पूछ जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बेकार का आरोप है। देश की जनता जान रही है कि हो क्या रहा है। जो सवाल पूछ रहे हैं और जो सच बोल रहे हैं, उनपर कार्रवाई हो रही है। एक खास नेता हैं भाजपा में, जिनके कारण पार्टी चलती है। उनके बचाव में भाजपा सांसद क्या-क्या करते हैं, इसके बारे में हर एक राजनेता जानता है। वह अपनी डिग्री हो या प्रधानमंत्री की डिग्री हो इसके बारे में जनता जानती है। इसके अलावा भी उनका क्या काम है, सांसद होने के नाते, वह सब जानता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


संसद में एक खास लोग के बारे में बात करने पर कार्रवाई
सांसद महुआ मोइत्रा का बचाव करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वह जहां (कॉलेज) से पढ़ीं हैं, वहां जल्दी एडमिशन नहीं मिलता है। इतने बड़े बैंक में उन्होंने काम किया। यह बहुत बड़ी बात है। उनकी काबलियत पर तो कोई सवाल ही नहीं उठा सकता है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, यह तो संसद का गुस्सा है, वह निकाला जा रहा है। संसद में एक खास लोग के बारे में बात की जा रही है। उनके खिलाफ जो भी बोलता है, उनपर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरिराज सिंह के बारे में ऐसा बोले तेजस्वी यादव
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा अल्पसंख्यकों को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि उनकी बातों का हमलोगों को कोई वैल्यू नहीं देना चाहिए। उनकी बातें तो केवल प्रधानमंत्री को खुश करने के लिए होती है। अभी तो बातें चल रही है भाजपा में कि दो टर्म से ज्यादा वाले सांसद को टिकट नहीं मिलेगी। इसी फेरा में कई लोग चाहते हैं कि उनको तीसरी बार भी टिकट मिल जाए। शीट शेयरिंग के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इसपर कोई समस्या नहीं है। 2015 में जब ज्यादा सीटें थी, तब कोई समस्या नहीं थी तो अब भी नहीं होगी। महागठबंधन में सब कुछ ठीक है। आगामी जापान यात्रा को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा यह ऑफिसियल ट्रिप है। बिहार महात्मा बुद्ध की धरती है। इसको लेकर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जापान में एक स्टॉल भी लगा है। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यह काफी अहम ट्रिप होगा। जापान की सरकार और वहां के अधिकारियों से भी हमारी बात होगी। 

महागठबंधन का बिहार में इनसे कोई मुकाबला नहीं है
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों ने चुनाव के दौरान जो भी वादे किए थे, वह निभा रहे हैं। हमलोगों ने युवाओं को रोजगार दिया। हमलोगों ने विकास मित्र और आशा का मानदेय बढ़ाया। हर एक काम हमलोग समय से कर रहे हैं। इससे भाजपा वाले बेचैन हैं। भाजपा जो भी लगने लगा कि महागठबंधन का बिहार में इनसे कोई मुकाबला नहीं है। चाहे पीएम नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह 365 दिन बिहार में रहेंगे तो भी कोई फायदा नहीं होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed