फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Tej Pratap Yadav furious over honeymoon statement threatened to open poll RJD

बिहार : हनीमून वाले बयान पर भड़के तेजप्रताप यादव, पोल खोलने की दी धमकी

Sat, 09 Jan 2021 01:55 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 09 Jan 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
Bihar : Tej Pratap Yadav furious over honeymoon statement  threatened to open poll RJD
तेज प्रताप यादव - फोटो : ANI

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का तेजस्वी यादव के खिलाफ दिए गए हनीमून वाले बयान पर विवाद बढ़ गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने जीतनराम मांझी को बुढ़ापे का ख्याल रखने की हिदायत देते हुए पोल खोल देने की धमकी तक दे डाली।

विज्ञापन


लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव से जब हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के हनीमून वाले बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सवाल टाल दिया। तेजस्वी यादव शुक्रवार को ही पटना लौटे थे। लेकिन तेजस्वी यादव के बड़े भाई और तेजप्रताप ने मांझी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मांझी अपने बुढ़ापे का ख्याल रखें और संभल जाएं। उन्होंने कहा कि मांझी बगल वाले घर में ही रहते हैं। सब पता है कि कमरे में क्या-क्या करते हैं, हम भी पोल खोल देंगे। मांझी जी अपने बुढ़ापे का ख्याल रखना चाहिए। उनके बेटे का महिला पुलिसकर्मी के साथ लफड़ा हो गया था। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या मांझी  बाहर जाएंगे] तो हनीमून मनाने जाएंगे?
विज्ञापन


रिजवान ने तेजप्रताप से पूछे ये सवाल
तेजप्रताप यादव के बयान के हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने पलटवार करते हुए पूछा कि तेजप्रताप बताएं कि किन गंदी हरकतों की वजह से तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को घर से निकाला? दिल्ली के फार्महाउस पार्टी में किस कारण तेजप्रताप और तेजस्वी की पिटाई हुई थी? इतना ही नहीं रिजवान ने तेजप्रताप यादव को हद में रहने की चेतावनी भी दी। दानिश ने कहा कि हम पोल खोलेंगे, तो लालू प्रसाद के चरित्रवान पुत्र सड़क पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है हनीमून विवाद :
जीतनराम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर हनीमून वाला बयान दिया था। मांझी ने कहा था कि जब भी देश या बिहार में किसी प्रकार का संकट आता है, तो ये तीनों नेता हनीमून मनाने चले जाते हैं। मांझी के इसी बयान पर तेजप्रताप यादव ने पलटवार किया है। मांझी ने यह विवादित बयान पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया था। यहां उनसे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के गायब रहने को लेकर सवाल किया गया था। जवाब में उन्होंने कहा था कि 2019 लोकसभा चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव करीब एक महीने गायब रहे।उन्होंने कहा कि बिहार में जब भी कोई गंभीर समस्या आती है चाहे वो बाढ़ हो, चमकी बुखार हो या फिर किसान आंदोलन का मुद्दा हो, तेजस्वी हमेशा ऐसे मौकों पर राज्य से गायब रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed