{"_id":"64045a4522730e13c9023965","slug":"bihar-student-crushed-to-death-by-jcb-in-muzaffarpur-people-created-ruckus-police-lathicharged-2023-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : मुजफ्फरपुर में JCB से कुचल छात्र की मौत पर भीड़ का पथराव, लाठीचार्ज से बिगड़ा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : मुजफ्फरपुर में JCB से कुचल छात्र की मौत पर भीड़ का पथराव, लाठीचार्ज से बिगड़ा माहौल
Sun, 05 Mar 2023 02:30 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:30 PM IST
सार
Muzaffarpur: सड़क छात्र की मौत हो गई। इसके बाद उसके दोस्तों ने जमकर बवाल किया। गुस्साए लड़कों को रोकने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। पहले समझाने-बुझाने की कोशिश की लेकिन जब लड़के नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
छात्र की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। इसके बाद उसके दोस्तों ने जमकर बवाल किया। गुस्साए लड़कों को रोकने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। पहले समझाने-बुझाने की कोशिश की लेकिन जब लड़के नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद पूरे मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए और जमकर हंगामा करने लगे। गुस्साए लोगों ने महेश बाबू चौक को जाम कर दिया और फिर आगजनी करने लगे। इसके बाद पुलिस पीछे हट गई। गुस्साए लोगों का आक्रोश इतना ज्यादा था कि वह लोग रास्ते से गुजर रहे बाइक सवारों को भी पीट रहे थे। इतना ही नहीं उनके गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर रहे थे। पुलिस समझाने गई तो पुलिस को भी खदेड़ दिया और उनकी गाड़ियों के साथ भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे लोग
घटना मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमली पट्टी चौक की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 20 साल का मोहम्मद तबराक स्कूटी से कोचिंग से लौट रहा था। इसी दौरान जेसीबी ने उसे रौंद दिया। हम लोग जब तक अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके दोस्तों ने जब महेश बाबू चौक पर खड़े होकर जेसीबी चालक की गिरफ्तारी की मांग की तो कुछ पुलिस वालों ने उनलोगों को पीट दिया। इसमें आधे दर्जन लोग घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

गुस्साए लोगों ने आगजनी की।
- फोटो : अमर उजाला
आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पहचान की जा रही
इधर बवाल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स महेश बाबू चौक पर पहुंच गई है। पुलिसकर्मी लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश करने लगे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। आप लोग शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें। किसी भी कीमत पर विधि व्यवस्था को प्रभावित ना करें। पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए है उनकी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करना गलत है। आम लोगों से अपील है कि वे शांति बनाए रखें जेसीबी चालक पर कार्रवाई की जाएगी।