फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Special train from Patna and Danapur to Anand Vihar, New Delhi and Dhanbad to Bhubaneswar, indian railw

Train Status : नई दिल्ली या उड़ीसा जाना है तो न हों परेशान, बिहार-झारखंड को रेलवे ने दीं ट्रेनें

Thu, 27 Jun 2024 08:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 27 Jun 2024 08:39 PM IST
सार

Bihar : यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर और पटना एवं दानापुर से आनंद विहार के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में भी वृद्धि की गयी है।

विज्ञापन
Bihar: Special train from Patna and Danapur to Anand Vihar, New Delhi and Dhanbad to Bhubaneswar, indian railw
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन (02832/02831) का परिचालन अब 31 जुलाई 2024 तक के लिए विस्तारित किया गया है। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी। उन्होंने बताया कि विस्तारित अवधि के साथ गाड़ी संख्या भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन (02832) 30 जून 2024 से 30 जुलाई 2024 तक 31 ट्रिप चलायी जाएगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल (02831) का परिचालन 01 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकलित द्वितीय श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 08 तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


 पटना एवं दानापुर से आनंद विहार के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब 29 जुलाई तक

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु पटना एवं दानापुर से आनंद विहार के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में भी वृद्धि की गयी है। इस बात की जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने  बताया कि 
विज्ञापन


पटना-आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट स्पेशल (03255/03256) (सप्ताह में दो दिन): गाड़ी सं. 03255 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 04 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 तक प्रत्येक रविवार एवं गुरूवार को पटना जं. से 22.20 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचती है। वापसी में आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट स्पेशल (03256)   05 जुलाई 2024 से 29 जुलाई 2024 तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार से 23.20 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 17.20 बजे पटना जं. पहुंचती है।  अप एवं डाउन दिशा में इस ट्रेन का दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया गया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना-आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट स्पेशल (02391/02392) (सप्ताहिक): पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल (02391) का परिचालन 06 जुलाई 2024 से 27 जुलाई 2024 के मध्य प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। पटना से यह ट्रेन 22.20 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचती है। वापसी में आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट स्पेशल  (02392) 07 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 के मध्य प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से 23.20 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 17.20 बजे पटना पहुंचती है। अप एवं डाउन दिशा में इस ट्रेन का ठहराव दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर दिया गया है। 


दानापुर-आनंद विहार-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल (03257/03258) (साप्ताहिक): दानापुर-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल (03257)   07 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 के बीच प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। दानापुर से यह ट्रेन 07.30 बजे प्रस्थान कर अगली तिथि को 00.30 बजे आनंद विहार पहुंचती है। वापसी में आनंद विहार-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल (03258)  08 जुलाई 2024 से 29 जुलाई 2024 के मध्य प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी। आनंद विहार से यह ट्रेन 05.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन  20.45 बजे दानापुर पहुंचती है। अप एवं डाउन दिशा में इस ट्रेन का ठहराव आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं एवं कानपुर स्टेशनों पर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed