फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Smugglers of Bihar copying Pushpa film, smuggling liquor from milk tanker in Muzaffarpur

Bihar News : पुष्पा की नकल कर रहे बिहार के तस्कर, यहां दूध टैंकर से इस प्रतिबंधित चीज की डिलीवरी

Fri, 04 Aug 2023 01:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Aug 2023 01:53 PM IST
सार

Pushpa : इस फिल्म में लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी की तरकीब जो  अल्लू अर्जुन ने निकाली थी, वह चौकाने वाली थी। फिल्म में पुष्पा ने दूध की टैंकर से चंदन की तस्करी को वन विभाग को परेशान कर दिया था। ऐसी की कहानी मुजफ्फरपुर से सामने आई है...

विज्ञापन
Bihar: Smugglers of Bihar copying Pushpa film, smuggling liquor from milk tanker in Muzaffarpur
दूध के टैंकर से शराब की तस्करी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा में आपने दूध टैंकर से लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी तो देखी ही होगी। साउथ के फिल्मों के सुपरस्टर और फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन यानी पुष्पा ने इस फिल्म में दूध टैंकर से तस्करी कर वन विभाग की टीम को काफी परेशान किया था7। अब यही कहानी बिहार में भी सामने आई है। तस्कर ने पुष्पा का नकल किया। तस्कर लाल चंदन के जगह लाल पानी यानी विदेशी शराब की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस को शक न हो इसलिए सुबह-सुबह दूध टैंकर से शराब की डिलीवरी करते थे। कई दिनों से यह सिलसिला चल रहा था। अचानक मुजफ्फरपुर पुलिस इस टैंकर की जांच करवाई तो दंग रह गई। दूध टैंकर में इतनी शराब की बोतलें देख पुलिस चौंक गई। 

विज्ञापन


चालक हिरासत में, दूध टैंकर को भी पुलिस ने किया जब्त
सदर थाना की पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि शराब माफिया बचने के लिए दूध टैंकर के जरिए शराब की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। हाईवे पर एक दूध टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही शराब माफिया की तलाश में छापेमारी चल रही है। चालक की पहचान जम्मू कश्मीर निवासी मो. निजिर के 37 वर्षीय शौकत अली के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर शराब कारोबारियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


शराब की खेप के ऊपर स्टील का चद्दर डाल दिया था
वहीं गिरफ्तार चालक शौकत अली ने बताया कि वो जम्मू कश्मीर के रियासी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वो पेशे से ट्रक चालक है। बीते मंगलवार को हरियाणा के रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन

के एक व्यापारी ने उसे शराब से भरी टैंकर को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पहुंचाने के लिए कहा। इसके एवज में उसे 40 हजार रुपया मिले थे। वह पहली बार शराब की खेप लेकर चला था। इस दौरान आज सुबह वह मुजफ्फरपुर पहुंचा था। वह ट्रक खड़ा कर नाश्ता कर रहा था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि जब्त टैंकर 11 हजार लीटर का है। पुलिस से बचने के लिए तस्कर ने टैंकर में शराब की खेप के ऊपर स्टील का चद्दर डाल दिया था। पुलिस ने जब टैंकर का ढक्कन खोला तो उसके अंदर से तेज दुर्गंध आने लगी। इसके बाद खोजबीन में शराब पाया गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed