फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: shatrughan sinha tweet on canceling of pm's rally in bihar

मोदी की रैलियां रद्द करने पर शत्रुघ्न ने साधा निशाना

Sat, 17 Oct 2015 01:16 PM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
Bihar: shatrughan sinha tweet on canceling of pm's rally in bihar

बिहार में दो चरण के मतदान के बाद राजनीतिक फिजा में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी की छह रैलियों को निरस्त करने पर अब विरोधियों के बाद अपनों ने भी भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बिहारी बाबू के नाम से मशहूर पटना के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने चुनाव प्रचार कार्यक्रम आयोजकों के बहाने पीएम को निशाने पर ले लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बिहार में भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अंतिम समय में रैलियां रद करने से लोगों में नकारात्मक संदेश गया है।
विज्ञापन


शत्रुघ्न यहीं नहीं रुके उन्होंने बिहार में भाजपा के स्थानीय नेताओं पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा। कहा, कुछ स्थानीय नेताओं का तानाशाही भरा रवैया राजनीतिक माहौल में गंदगी और अवांछनीय स्थिति पैदा करने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने लगातार दूसरे दिन केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। इससे पहले एक दिन पूर्व भी वह दाल की बढ़ती कीमतों के बहाने केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर चुके हैं।

दाल की बढ़ती कीमतों पर भी जताई थी चिंता

Bihar: shatrughan sinha tweet on canceling of pm's rally in bihar

एक दिन पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि प्याज की कीमतें 200 रुपये तक पहुंचने वाली हैं, सरकार को इसे कम करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने इससे पहले प्याज के आंसू देखें हैं इसलिए हमें उसे नहीं भूलना चाहिए।

बता दें कि ‌बिहार बाबू शत्रुघ्न सिन्हा के बगावती तेवर लगातार भाजपा के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। माना जाता है कि शत्रु केन्द्र में भाजपा की सरकार होने के बाद भी कोई महत्वपूर्ण भूमिका न दिए जाने से नाराज चल रहे हैं।

ऐसे में लगातार वो सरकार के लिए मुसीबत खड़े करने वाले बयान दे रहे हैं। पूर्व में वह नीतीश कुमार को सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री बताकर भाजपा नेताओं की त्यौरियां चढ़ा चुके हैं ऐसे में उनका ताजा बयान भाजपा के लिए और कोढ़ में खाज करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed