बिहारः पटना में 45 साल की विधवा के साथ गैंगरेप करने वाले सात लोग गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना के गौरीचक इलाके में एक महिला के साथ कथित रूप से गैंगरेप करने वाले सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी की गिरफ्तारी वीडियो वायरल होने के बाद हुई है। जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए सभी लोग गौरीचक थानांतर्गत नयाचक फहीमपुर के रहने वाले हैं।
शनिवार को इस मामले में एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा, 'यह घटना करीब एक महीने पहले हुई थी। पीड़िता की उम्र 45 साल के आसपास है और वह विधवा है।' 45 वर्षीय विधवा महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग उसे जबरन धमकी देकर अपने साथ वहां ले गए और दुष्कर्म किया।
Bihar: Seven people have been booked & arrested after a video went viral in which they were allegedly seen gangraping a woman in Gaurichak area of Patna. SSP Upendra Sharma says, "The incident happened around one month back. The victim is around 45 years old & is a widow." pic.twitter.com/xwVfYIdbkz
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 22, 2020
इसी दौरान युवकों ने महिला का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। शुक्रवार की शाम यह वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी मिली। एसएसपी के मुताबिक इस मामले में आरोपितों के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं। उनके पास से बरामद मोबाइल और वीडियो भी सबूत के तौर पर पुलिस पेश करेगी। बकौल एसएसपी पुलिस ने अपने बयान पर ही गैंगरेप की घटना को लेकर केस दर्ज किया है।