फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: ruckus on BJP-JDU office in patna

बिहारः पटना में भाजपा-जेडीयू दफ्तर में तोड़फोड़

Wed, 23 Sep 2015 03:23 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
Bihar: ruckus on BJP-JDU office in patna

बिहार चुनावों के लिए टिकटों की घोषणा होते ही पार्टियों में सिर फुटोव्वल की स्थिति बनने लगी है। पटना में टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा दफ्तर पर बुधवार दोपहर जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


हंगामा करने वाले कार्यकर्ता बिहार भाजपा के बड़े नेता रहे कैलाशपति मिश्र की बहू का टिकट कटने से नाराज थे। उनका आरोप था कि भाजपा पदाधिकारियों ने टिकट बंटवारे में पक्षपात किया है। वहीं टिकट से नाराज अन्य नेताओं के समर्थक भी भाजपा कार्यालय पर धरने पर बैठ गए और भजन कीर्तन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर जेडीयू में भी टिकटों को लेकर असंतोष सामने आ गया। सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नामों की घोषणा की तो दोपहर होते होते अंसतुष्ट कार्यकर्ताओं ने पटना में जेडीयू दफ्तर पर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ टिकट कटने से नाराज थे तो कुछ टिकट न मिलने से। वहीं आगामी दिनों में विरोध के और बढ़ने की आशंका के चलते सभी पार्टियों के दफ्तरों पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।

जेडीयू ऑफिस पर भी हंगामा, पुलिस तैनात

Bihar: ruckus on BJP-JDU office in patna

बुधवार को भाजपा के पटना स्थित कार्यालय पर 1 बजे के करीब दर्जनों की सख्‍ंया में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां उठा उठाकर फेंकनी शुरू कर दी। वहां रखे फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया गया।

प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि पार्टी की ओर से पूर्व मंत्री और बिहार भाजपा के शीर्ष नेता और राज्यपाल रहे कैलाशपति मिश्र की बहू को टिकट नहीं दिया गया था। ब्रह्मपुर से उनका टिकट काटकर सीपी ठाकुर के बेटे को टिकट दे दिया गया।

प्रदर्शन करने वालों में नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जा रहे पोस्टर और बैनरों में कैलाशपति मिश्र की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन उनकी बहू को टिकट नहीं दिया गया।

घंटेभर चले हंगामे के बाद भाजपा कार्यालय पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। दूसरी ओर टिकटों की घोषणा होते ही जेडीयू में खींचतान का दौर शुरू हो गया है। टिकट कटने से नाराज पूर्व विधायक के समर्थकों ने जेडीयू कार्यालय पर जमकर बवाल काटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed