{"_id":"64200bd73ff03ee66d0c5877","slug":"bihar-road-accident-one-died-after-a-truck-collided-with-a-tractor-returning-from-bhootna-fair-in-aurangabad-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: औरंगाबाद में भूतना मेले से लौट रहे ट्रैक्टर में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 10 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: औरंगाबाद में भूतना मेले से लौट रहे ट्रैक्टर में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 10 से अधिक घायल
Sun, 26 Mar 2023 02:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:39 PM IST
सार
बिहार के औरंगाबाद जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक महिला की मौत, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसा ट्रैक्टर में ट्रक के टक्कर मारने से हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में घायल महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे-19 जीटी रोड पर बारुण थाना क्षेत्र में सिंदुरिया के पास रविवार सुबह एक ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर किया। मृतका की पहचान कैमूर जिले के बोखरा गांव निवासी कौशल्या देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, 30 से 35 लोग ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग भभुआ से औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के महुआधाम में चैती नवऱात्र में लगे भूतना मेला में आए थे। वापसी में नेशनल हाइवे-19 पर वारूण थाना क्षेत्र में सिंदुरिया के पास यह हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
सभी घायल कैमूर जिले के निवासी हैं। सभी घायल महिलाएं हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बारूण थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है। हादसे के बाद दुर्घटना कारित करने वाला ट्रक मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं, मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन