फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar RJD leader Misa Bharti files nomination for Rajya Sabha elections in Patna in the presence of RJD chief Lalu Prasad Yadav and party leader Tejashwi Yadav

Rajya Sabha Election: मीसा भारती ने दाखिल किया नामांकन,  लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव रहे मौजूद

Fri, 27 May 2022 05:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 27 May 2022 05:21 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एमवाई समीकरण से आगे निकल कर ए टू जेड समीकरण बनाने की कवायद में जुटे हैं। लिहाजा वो मीसा भारती और फैयाज अहमद में से किसी एक की जगह कोई भूमिहार उम्मीदवार देने के पक्ष में थे। हालांकि, फैयाज अहमद के नाम पर अंतिम मुहर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने लगाई।

विज्ञापन
Bihar RJD leader Misa Bharti files nomination for Rajya Sabha elections in Patna in the presence of RJD chief Lalu Prasad Yadav and party leader Tejashwi Yadav
मीसा भारती। - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में राजद नेता मीसा भारती ने पटना में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पार्टी नेता तेजस्वी यादव की उपस्थित थे। इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राज्यसभा उम्मीदवारों के लिए नामों का एलान कर दिया था। पार्टी ने डॉ. मीसा भारती और डॉ. फैयाज अहमद को राज्यसभा के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया था।

विज्ञापन


बताया जाता है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एमवाई समीकरण से आगे निकल कर ए टू जेड समीकरण बनाने की कवायद में जुटे हैं। लिहाजा वो मीसा भारती और फैयाज अहमद में से किसी एक की जगह कोई भूमिहार उम्मीदवार देने के पक्ष में थे। फैयाज अहमद के नाम पर अंतिम मुहर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने लगाई।
विज्ञापन


इससे पहले पार्टी ने पहले उम्मीदवार के तौर पर लालू प्रसाद की बेटी मीसा यादव का नाम तय कर लिया था। दूसरे उम्मीदवार को लेकर तरह-तरह की अटकलें लग रही थी, लेकिन बुधवार शाम तक यह साफ हो गया कि लालू प्रसाद यादव एक बार फिर माई समीकरण पर ही भरोसा जता रहे हैं। हालांकि फैयाज अहमद की उम्मीदवारी के आधिकारिक एलान के मसले पर पार्टी फंसी दिखी। लालू प्रसाद अपने पुराने समीकरण पर ही कायम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed