{"_id":"4b0a0def76c90d0ee9b97d1a8385451a","slug":"bihar-rjd-jdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मिले सुर लालू-नीतीश का तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मिले सुर लालू-नीतीश का तो...
Updated Thu, 31 Jul 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की राजनीति में पिछले 20 वर्षों से एक दूसरे के धुर विरोधी रहे लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने एक बार फिर हाथ मिलाया है। बिहार विधान सभा की 10 सीटों के लिए 21 अगस्त को होने वाले उपचुनाव में लालू, नीतीश और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर समझौता हो गया है।
विज्ञापन
बिहार की राजनीति में एक साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले लालू और नीतीश एक साथ मंत्री भी रहे थे।
लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले बिहार मंत्रिमंडल में नीतीश कुमार एक वरिष्ठ मंत्री थे लेकिन कुछ मतभेदों के कारण नीतीश ने लालू मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा देकर 1994 में समता पार्टी का गठन किया था।
विज्ञापन
लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल और नीतीश कुमार के जनता दल-यू के बीच गठबंधन की बात तो पिछले कुछ दिनों से चल ही रही थी लेकिन बुधवार को पटना में इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन
सीटों पर समझौता
समझौते के अनुसार राजद और जद-यू चार-चार सीटों पर चुनाव लड़ेंगी जबकि कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ये सभी सीटें विधायकों के इस्तीफ़े के कारण ख़ाली हुई हैं। इस्तीफ़ा देने वाले पांच विधायक भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।
पटना में राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, जद-यू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता सभी 10 सीटों पर संयुक्त प्रचार करेंगे।