फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Rain: Rain broke record of the last 54 years; 229.5 mm of rain in 24 hours, Samastipur became a lake

Bihar Rain: बारिश ने पिछले 54 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा; चौबीस घंटों में 229.5 एमएम हुई वर्षा, झील बना समस्तीपुर

Thu, 10 Aug 2023 02:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 10 Aug 2023 02:25 PM IST
सार

Bihar News: समस्तीपुर में लगातार बारिश होने से 54 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। वहीं, पूरे शहर की मुख्य सड़कों सहित कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानिए समस्तीपुर के लोग इसे लेकर क्या कह रहे हैं...।

विज्ञापन
Bihar Rain: Rain broke record of the last 54 years; 229.5 mm of rain in 24 hours, Samastipur became a lake
लगातार बारिश के बाद जलमग्न हुईं समस्तीपुर की सड़कें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर और आसपास के इलाके में पिछले चौबीस घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश ने पिछले 54 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन 24 घंटों में 229.5 एमएम बारिश हुई है। इतनी बारिश इस तारीख को अगस्त महीने 54 सालों में नहीं हुई थी। मानसून में यह पहली बार हुआ है। लगातार बारिश होने से समस्तीपुर शहर झील जैसा बन गया है। शहर की लगभग सभी सड़कों पर एक से दो फुट तक पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन


डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ, अब्दुल सत्तार ने बताया कि पिछले 54 सालों में मानसून के दौरान अगस्त महीने की इस तारीख को चौबीस घंटों में 229 एमएम बारिश नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि जून से सितंबर तक देखा जाय तो 2007 में 248.5 एमएम बारिश हुई थी। एक दिन में 229.5 एमएम बारिश का नया कीर्तिमान है।
विज्ञापन


सुभाष रोड से लेकर बंगाली टोला, काशीपुर तक सड़कों पर पानी ही पानी
पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण समस्तीपुर शहर झील बन गया है। शहर की अधिकतर सड़कों पर एक से दो फुट तक पानी भर गया है। इस वजह से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। शहर के सुभाष रोड पर बहादुरपुर चौक तक, बंगाली टोला में शेखटोली मोहल्ला तक, चीनी मिल कॉलोनी में मुख्य रोड से बांध तक, गुदरी बाजार में काली मंदिर से लेकर रामबाबू चौक जाने वाली सड़क तक, आर्यसमाज रोड पर, पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड पर आईसीआईसीआई बैंक तक, काशीपुर में कचहरी से लेकर हनुमान मंदिर तक, आरएसबी इंटर कॉलेज रोड पर चौक से लेकर ताजपुर जाने वाली मुख्य सड़क तक एक से दो फुट तक पानी भरा हुआ है। यह स्थिति मुख्य सड़कों की है। इसके अलावा शहर की कई संकरी गलियों की स्थिति और भी खराब है। नीम गली के कई घरों में पानी घुसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने-जाने में हो रही परेशानी
सड़कों पर जलजमाव के कारण आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास कर पैदल चलने वाले लोग ज्यादा परेशान हैं। बाइक सवारों को भी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। बाइकों के साइलेंसर में पानी जाने से कई बाइक पानी में ही बंद हो गईं। फिर लोगों को पानी के बीच ठेल कर ले जाना पड़ा। बारिश के पानी के साथ नाला का पानी बाहर आ जाने पर लोगों में पानी जनित बीमारी के फैलने की आशंका है।


क्यों हुआ जलभराव
लोगों ने बताया कि अधिकतर इलाकों में नालों के जीर्णोद्धार के दौरान स्थल का समतलीकरण नहीं हुआ। उससे सड़क नीची हो गई और नाला ऊपर हो गया। नतीजन बारिश होने के बाद नाला में सही से पानी नहीं पास करता है। वहीं, सहायक नालों का मुख्य नाले से जुड़ा सही नहीं है। इस वजह से पानी का सही बहाव नहीं होता है।

नगर आयुक्त विभूतिरंजन ने कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बरसात पूर्व नालों की सफाई कराई गई है। धीरे-धीरे पानी निकल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed