फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Principal and teacher were misbehaving with the teacher in the school in Darbhanga, DEO suspended

Bihar News: स्कूल में शिक्षिका से अभद्रता कर रहे थे टीचर, शिक्षा विभाग ने आरोपी समेत दो को किया निलंबित

Tue, 14 Jan 2025 08:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 14 Jan 2025 08:53 AM IST
सार

दरभंगा के डीईओ केएन सदा ने बताया कि मामले में आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल को प्रशासनिक अक्षमता के कारण निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Bihar: Principal and teacher were misbehaving with the teacher in the school in Darbhanga, DEO suspended
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्रवाई की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचयात के श्रीदिलपुर मध्य विद्यालय में एक महिला शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी शिक्षक सुनील कुमार मेहरा और प्रधानाध्यक अमरनाथ झा को जिला शिक्षा पदाधिकारी के एन सदा ने निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि आरोपी  महिला शिक्षिका के साथ लगातार कई दिनों से अभद्र व्यवहार कर रहा था। जिसकी शिकायत शिक्षिका प्रिंसिपल से लगातार कर रही थी लेकिन बीच बचाव के बाद भी शिक्षक ने अपनी आदत में बदलाव नहीं लाया और सोमवार को भी उसने महिला शिक्षिका के साथ स्कूल परिसर में ही अभद्रता की तो उसने परिजनों और डायल 112 को सूचना देकर बुला लिया। डायल 112 के पहुंचने से पहले महिला शिक्षिका के परिजन स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। जहां बाद पहुंची डायल 112 की पुलिस पिटाई खा रहे शिक्षक को छुड़ाकर अपने साथ थाना लेकर चली गई। हालांकि देर रात तक थाना में किसी भी तरफ से कार्यवाई के लिए आवेदन नहीं दिया गया है। 

विज्ञापन


शिकायत मिलने पर भी प्रिंसिपल ने ध्यान नहीं दिया

बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही देर शाम आरोपी शिक्षक शिक्षिका और प्रिंसिपल को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में तलब किया गया। जहां, पूरी घटना की जानकारी ली गई। डीईओ को दिए गए जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक लगातार छेड़खानी करते आ रहे थे। पिछले 10 जनवरी को भी छेड़खानी की गई थी जिसकी शिकायत पीड़ित शिक्षिका ने प्रिंसिपल अमरनाथ झा से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी जिसके बाद सोमवार को भी छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया। उसने स्कूल प्रबंधन की तरफ से कोई कार्यवाई नहीं होता देखकर उसने डायल 112 की पुलिस को बुला लिया था। इन सभी बातों को सुनने के बाद डीईओ केन एन सदा ने तीनों शिक्षकों को फटकार लगाते हुए मामले को खत्म करने की हिदायत दी थी। लेकिन बात नहीं सुलझने के बाद प्रिंसिपल अमरनाथ झा को प्रशासनिक असक्षमता के आरोप निलंबित कर दिया गया है। वहीं आरोपी शिक्षक सुनील कुमार मेहरा को भी निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


तीन लोगों को डीईओ ने पूछताछ के लिए बुलाया था

दरभंगा के डीईओ केएन सदा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही देर शाम को प्रिंसिपल सहित तीनों शिक्षकों को बुलाया गया था। तीनों से मामले की जानकारी ली गई थी। जिसके बाद आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है वहीं स्कूल के प्रिंसिपल को प्रशासनिक अक्षमता के कारण निलंबित कर दिया गया है। इधर, पतोर थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार ने बताया कि डायल 112 की पुलिस ने आरोपी शिक्षक को थाना ले आई है लेकिन महिला शिक्षिका की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही उचित कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed