Tejashwi Yadav: सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायतों की सूची लेकर गवर्नर से मिलने पहुंचे तेजस्वी, कही यह बात
नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में सत्ता संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद है। खुद राज्य सरकार के मंत्री सत्ता संपोषित अपराध को खुलेआम स्वीकार कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था के कारण राज्य में प्रतिदिन हत्या, गोलीबारी, बलात्कार, लूट, चोरी, छिनतई व रंगदारी की रिकॉर्ड तोड़ घटनाएँ हो रही हैं तथा शराब और नशीलें पदार्थों की तस्करी चरम पर है। प्रति माह सैकड़ों लोगों की हत्याएं हो रही है। पुलिस प्रशासन जाति-धर्म देखकर आम नागरिकों पर अत्याचार कर रही है। विशेषरूप से मुसलमानों को लक्षित कर प्रताड़ित किया जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में सत्ता संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद है। खुद राज्य सरकार के मंत्री सत्ता संपोषित अपराध को खुलेआम स्वीकार कर रहे है। राज्य और केंद्र के मंत्री सैंकड़ों राउंड फायरिंग को जायज़ ठहरा रहे है। प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था की चिंताजनक स्थिति है। मुख्यमंत्री इन सबसे बेखबर है।